जमशेदपुर:खबर है जमशेदपुर की जहां टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है. मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जाता है कि टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब से युवक का शव मिला है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.

शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि नहाने के क्रम में व्यक्ति की मौत हुई होगी. लेकिन शरीर पर कई जख्म के निशान भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिन्दुओं पर जांच कर रही है. सूत्रों की मानें तो व्यक्ति ने तालाब में कूदकर सुसाइड की है.