मोतिहारी : बिहार में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है. इस बीच अरेराज अनुमंडल के जितवारपुर मिश्र टोला के पास चंपारण तटबंध में कई जगहों पर रिसाव शुरू हो गया है. गंडक नदी का यह मुख्य बांध है जिस पर रिसाव हो रहा है. इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने श्रमदान से बांध के मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं. मौके पर स्थानीय विधायक राजू तिवारी भी मौजूद हैं. वहां लोगों ने साफ तौर पर जल संसाधन विभाग पर आरोप लगाया है.

अरेराज के चंपारण तटबंध में कई जगहों पर रिसाव शुरु, गांवों में बाढ़ का खतरा!

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट --