
सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live
सीतामढ़ी: बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में वित्त रहित शिक्षा नीति के विरोध में चल रहे राज्यव्यापी महाआंदोलन के 24वें दिन गुरुवार को शहर के गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरना के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण पदयात्रा निकालते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने,वित्त रहित विद्यालयों,इंटर कॉलेजों एवं संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों का समायोजन करने तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतनमान,सेवा सुरक्षा,पेंशन,कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई.धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी प्राचार्य,रामलखन सिंह यादव कॉलेज,जहानाबाद,प्रो. (डॉ.) संजय यादव ने कहा कि चार दशकों से वित्त रहित शिक्षक सीमित संसाधनों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं,लेकिन आज भी उन्हें सम्मानजनक सेवा शर्तों से वंचित रखा गया है. उन्होंने कहा कि अब सरकार को वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर सभी वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का समायोजन करते हुए शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का निर्णय लेना चाहिए.बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अफरोज ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति का नहीं,बल्कि बिहार के हजारों वित्त रहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अधिकारों का आंदोलन है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और सरकार को अब शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सेवा दल राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार काजू ने की,जबकि धरना का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज ने किया और कहा कि सरकार आंदोलन से घबरा गई है इसी लिए डुमरा अम्बेडकर स्थल पर धरना की स्वीकृति नहीं दिया फिर भी धरना गाँधी मैदान में आयोजित हुई.धरना को संबोधित करते हुए सेवा दल की महिला अध्यक्ष रुचि सिंह,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रकटू प्रसाद,मो. अफाक खान,सीताराम झा,प्रो. रंजीत गुप्ता,आलोक सिंह राठौर,आफताब अंजुम बिहारी,ताराकान्त झा,विजय सिंह राठौर,डॉ. रोहन कुमार गुप्ता ने कहा कि वित्त रहित शिक्षण संस्थानों ने दशकों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके बावजूद इन संस्थानों और यहां कार्यरत शिक्षकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है. सरकार को अब विलंब किए बिना समायोजन और नियमित वेतनमान की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए. जब तक वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त नहीं होती और शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती,तब तक बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में यह राज्यव्यापी महाआंदोलन और अधिक व्यापक एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगा और आगामी 24 तारीख को पटना में कफन यात्रा के रूप प्रथम चरण का अंत होगा.अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार काजू ने कहा कि सरकार वित्तरहित कॉलेज को नजरअंदाज करUGCके नियमों को तार तार कर महज चार कमरों में कॉलेज खोल कर छात्रों के भविष्य व पी एच डी धारकों के साथ खिलवाड़ किया है और प्रध्यापकों की नियुक्ति में उम्र घटा कर छात्रों को छला है.कार्यक्रम में विवेक कुमार झा, राजू कुमार, ऋतु ठाकुर, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, अमजद खान, पंकज कुमार, राम प्रवेश राय, गुप्तेश्वर चौबे, मुकेश कुमार, केशव भारद्वाज, चुन्नू झा, अहमद रज़ा खान सहित बड़ी संख्या में वित्त रहित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे. राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम गा कर धरना की शुरुआत किया गया जबकि राष्ट्र गान ज़न गण मन गा कर धरना का समापन किया गया जबकि जिला कॉंग्रेस द्वारा प्रदेश सेवा दल के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.
सीतामढ़ी: पेपर लीक एवंशिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर दिल्ली सहित पूरे देश में आंदोलनरत छात्रों पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई,छात्रों की मांगों का समर्थन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी एवं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर भाजपा के गुंडों द्वारा किए गए हमले से नाराज सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के मार्गदर्शन में गांधी मैदान से वीर कुंवर सिंह चौक तक आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.प्रदर्शनकारी भाजपा सरकार मुर्दाबाद,छात्रों पर जुल्म बंद करो,धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो का नारा लगा रहे थे.प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. अफाक खान, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, मनोज कुमार सिंह, अंजारुल हक तौहीद, आलोक सिंह राठौर, आफताब अंजुम बिहारी, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार, महिला नगर अध्यक्ष ऋतु ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है.शिक्षा व्यवस्था एवं पेपर लीक को रोकने की बजाए सरकार के इशारे पर पुलिस आंदोलनरत छात्रों पर अत्याचार कर रही है. पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक होने से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए और धरने पर बैठे हजारों छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इस लड़ाई में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार करने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छात्रों के साथ हुए पुलिसिया बर्बरता और मारपीट के लिए के लिए माफी मांगनी चाहिए.प्रदर्शन में ताराकांत झा,घनश्याम मिश्र,प्रो.राम प्रवेश कुशवाहा,प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौर,चन्द्रभूषण सिंह,चुन्नू सिंह,संजय कुमार शर्मा,अजय कुमार मिश्र,यूसुफ अंसारी,वीरेंद्र कुशवाहा,विवेक कुमार झा,वीरेंद्र कुशवाहा,धीरज कुमार सिंह,पंकज कुमार, शैलेन्द्र खिरहर,राजेश राय,जैनेन्द्र कुमार राम,मोबास्सिर खान,राजू कुमार,आदित्य सिंह,प्रिंस कुमार,केशव भारद्वाज,इंदल पासवान,कुंदन पासवान,श्याम कुमार,मुकेश कुमार कुशवाहा,विक्की कुमार,सुप्रिया कुमारी,उमा देवी,वेदांशु कुमार,पंकज चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने बिहार में211कॉलेजों में हो रही फर्जी नियुक्तियों को भी रोकने की मांग की.
सीतामढ़ी : अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के खिलाफ सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी मैदान से जानकी मंदिर तक विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि चढ़ावा चोरी मामले में सच को छिपाया जा रहा है. जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है,लेकिन कांग्रेस चढ़ावा चोरी के इस महापाप पर चुप बैठने वाली नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में हुई हजारों करोड़ रुपये की यह चोरी भाजपा के संरक्षण में हुई है.प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रकटू प्रसाद, संजय कुमार बिररख, सीताराम झा, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, मो. शम्स शाहनवाज, अंजारुल हक तौहीद, दिलीप खिरहर, रामू मिश्रा, मनोज सिंह, अवध किशोर राय, ताराकांत झा, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, संपूर्णानंद झा, आफताब अंजुम बिहारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार, नगर महिला अध्यक्ष ऋतु ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष सक्षम कुमार आदि ने कहा कि धार्मिक स्थलों की दान-पेटी से चोरी करना सीधे तौर पर लोगों की आस्था पर डांका है. श्री राम मंदिर निर्माण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश के लोगों से ज्यादा से ज्यादा चढ़ावा देने की अपील की थी. आज इस चोरी पर उनकी चुप्पी बेहद संदेहास्पद है.विरोध प्रदर्शन में विपिन झा, आलोक सिंह राठौर, घनश्याम मिश्र, विजय सिंह राठौर, संतोष पासवान, वीरेंद्र कुशवाहा, बदरे आलम, चुन्नू सिंह, संतोष पासवान, धीरज सिंह, इंटक अध्यक्ष दिलीप पांडे, एमआई आदिल, संजय शर्मा, विवेक कुमार झा, बदरे आलम, विजय कुमार, अजय कुमार मिश्र, मनोज कुमार झा, चन्द्र भूषण सिंह, इंदल पासवान, संजय प्रसाद, शैलेन्द्र खिरहर, हरिदास, राजू कुमार, मो. सालिम, उमा देवी, आनंद कुमार, पंकज कुमार, इरशाद खान, जवाहर पासवान, नसीरुल हसन, मो. अय्यूब, अब्दुल जब्बार, श्याम दास, वीणा देवी, राम सुंदर देवी, राम प्रवेश राम आशिक़ हुसैन, अनिल कुमार दिनेश राय, बृज किशोर सिंह, राम विनय साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.
सीतामढ़ी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, सर्वे में हो रही गड़बड़ी, महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की कमी, खाद एवं बीज की कालाबाजारी, सरकारी अस्पतालों की बदहाली, दाखिल-खारिज प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय डुमरा के अम्बेडकर स्थल पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना सह विरोध प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का घेराव किया. धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से परेशान है. डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास प्रभावित हुआ है और राज्य में उद्योग-धंधों की कमी के कारण युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है.वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, रितेश रमण सिंह, संजय कुमार बिररख, मो. शम्स शाहनवाज, अंजारुल हक तौहीद, आफताब अंजुम बिहारी, तारकान्त झा, आलोक सिंह राठौर, ऋतु ठाकुर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार गुप्ता आदि ने कहा कि बिहार में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. परीक्षा की व्यवस्था करने में भी सरकार नाकाम हो रही है. उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग की.प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह राठौर, प्रो. राम प्रवेश कुशवाहा, संतोष पासवान, चुन्नू सिंह, मनोज कुमार झा, चन्द्र भूषण सिंह, राजीव कुमार झा, जैनेन्द्र कुमार राम, इंटक अध्यक्ष दिलीप पांडे, प्रो. रंजीत गुप्ता, आलोक कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, अख्तर रजा खान, दिनेश राय, सुंदरम पाठक, अवधेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मो. इसराइल, डॉ. बृजमोहन कुमार, राजू कुमार, उमा देवी ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है. बढ़ती परिवहन लागत का असर बाजार में लगभग सभी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है.धरना में शैलेन्द्र खिरहर, डीएन प्रसाद, निरंजन महतो, सलीम अंसारी, मो. तनवीर खान, गुड्डू कुमार, उर्मिला देवी, इरशाद खान कैप्टन, राम चंद्र पासवान, कमलेश कुमार, गगन पासवान, योगेश्वर महतो, सुमन कुमारी, सुरेश कुमार, भोला राम सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. डीएम को सौंपा ज्ञापनधरना प्रदर्शन के पश्चात जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी रिची पांडे से मिलकर महामहिम राज्यपाल महोदय को समर्पित पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा. इसमें बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए अविलंब ठोस कदम उठाने, शिक्षित युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने के लिए सरकारी विभागों में नए पदों के सृजन के साथ रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्तियां करने, पलायन रोकने के लिए जिला स्तर पर रोजगार सृजन के लिए उद्योग-कारखाने खोलने को बढ़ावा देने, पेपर लीक के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा प्रणाली को फूलप्रूफ बनाने, खाद एवं बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए ठोस कदम उठाने एवं सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने जैसी मांगें शामिल हैं.
सीतामढ़ी:बिहार के सीतामढ़ीमें रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जब एक साथ दो पीला पंजा बिहार सरकार के मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ताके आवास के बाहर लग गई. इस दौरान बुलडोजर ने मंत्री के आवास परिसर के को ध्वस्त कर दिया. दरअसल सीतामढ़ी रिंग बांध रोड का चौड़ीकरण कराया जाना है और इसको लेकर सरकार की भूमि पर जिन लोगों ने अवैध तरीके से मकान, दुकान, घर या बाउंड्री कर रखा है. उन सभी को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया जा रहा है.जिसके तहत रविवार को बिहार सरकार के मंत्री सह चिकित्सक डॉ. श्वेता गुप्ता के अस्पताल सह आवास परिसर के बाउंड्री वॉल और मेन गेट को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और दंडाधिकारी की भी मौजूद रहे.बता दें कि बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है. इस बुलडोजर एक्शन के तहत अब मंत्री के आवास को भी नहीं बख्शा जा रहा है.
सीतामढ़ी : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शनिवार को सीतामढ़ी प्रवास के दौरान दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए. जनकपुर स्थित होटल गौतम में आयोजितइस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की. कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जहां संगठन में प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्र को सर्वोपरि मानने के उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने का आह्वान किया.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन की रीति-नीति को समझना, वैचारिक मजबूती, और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है. इससे शारीरिक, सैद्धांतिक, और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को और बेहतर बनाते हैं.उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग न केवल कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं,बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई दिशा,नई ऊर्जा और सेवा का नया संकल्प प्रदान करेगा,जिससे संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के हर वर्ग के कल्याण में अग्रणी भूमिका निभाएगा.उन्होंने इस मौके पर संगठन की सुदृढ़ता पर बल देते हुए कहा कि संगठन के प्रति यह सामूहिक प्रतिबद्धता ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है.‎भाजपाप्रदेशअध्यक्षसरावगीनेकहाकिहमराष्ट्रकोप्रथममानकरइसप्रशिक्षणवर्गकोकरारहेहैं.प्रशिक्षणकेमाध्यमसेसंगठनकोमजबूतकरनाहमाराउद्देश्यहै.इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार ‘पिंटू’ , परिहार विधायक गायत्री देवी, बथनाहा विधानसभा विधायक अनिल राम , रीगा विधानसभा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद , लालगंज विधायक संजय सिंह, पूर्व मंत्री मोतीलाल प्रसाद, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, जिला महामंत्री चुनचुन सिंह सहित मंडल अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित रहे.राजीव रंजन की रिपोर्ट--
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को सीतामढ़ी जिलान्तर्गत डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार हेतु आयोजित शिला पूजन समारोह में शामिल हुए. रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित शिला पूजन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए तथा श्री राम जानकी मठ के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना कर बिहार की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिला पूजन भी किया.श्रीराम जानकी मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामायण रिसर्च काउंसिल से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया.इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जानकी नवमी के अवसर पर रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मैं यहां उपस्थित सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम करता हूं. इस कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों को जानकी नवमी की हार्दिक शुभकामाएं एवं बधाई देता हूं. आप सभी को मां सीता का आशीर्वाद प्राप्त हो,यही मेरी कामना है. आज मुझे श्रीराम जानकी मठ के गर्भ गृह दर्शन एवं शिला पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मैं आप सभी आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. श्रीराम जानकी मठ 800 वर्ष पुराना है. रामायण रिसर्च काउंसिल का श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी काफी सहयोग रहा है. यहां मां जानकी की जन्मस्थली पर भव्य मां सीता का मंदिर बन रहा है. आप भी इसमें सहभागी हैं. श्री राम जानकी मठ के 12 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य करने की अनुमति दी गई है और आज मुझे शिला पूजन समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है.मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्ष पहले जब इस इलाके में अकाल पड़ा था उस समय मां जानकी का जन्म हुआ था. उस समय काफी बारिश हुई और इस इलाके को अकाल से मुक्ति मिली और लोग समृद्ध एवं खुशहाल हुए. मां जानकी ने इसी धरती से निकलकर दुनिया में समृद्धि का संदेश दिया. यहां 10 हजार एकड़ में भव्य सीतापुरम टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया गया है,जिसकी कैबिनेट से स्वीकृति भी दे दी गई है. साधु संतों का हम सबों को आशीर्वाद मिलता रहे. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मां सीता से जुड़े स्थलों को पुनर्जीवित करना सुनिश्चित करें. आज इस कार्यक्रम में रामायण रिसर्च काउंसिल ने मुझे शामिल होने का अवसर दिया,मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं. मां सीता का आशीर्वाद बिहार पर सदैव बना रहे,देश विकसित और बिहार समृद्ध हो,यही मेरी कामना है.मुख्यमंत्री ने शिला पूजन समारोह में शामिल होने से पूर्व महान संत श्री राम भद्राचार्य जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एस०पी० सिंह बघेल, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक सुनील कुमार पिंटू, विधायक गायत्री देवी, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, विधायक रामेश्वर महतो, विधायक नागेंद्र राउत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी, रामायण रिसर्च काउंसिल से जुड़े लोग उपस्थित थे.संजय कुमार की रिपोर्ट--
सीतामढ़ी:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकी नवमी के पावन अवसर पर शनिवार को सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में‘सीतामढ़ी महोत्सव-2026’का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मां सीता की जन्मस्थली के समग्र विकास,स्वास्थ्य,पर्यटन और निवेश से जुड़े कई बड़े ऐलान किए.मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीतामढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम‘मां सीता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल’होगा. साथ ही,जिले में‘सीतापुरम’नाम से एक नए आधुनिक शहर को बसाने की योजना को सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है. उन्होंने कहा कि मां जानकी से जुड़े सभी स्थलों को पुनौराधाम से जोड़ा जाएगा,ताकि श्रद्धालु यहां ठहरकर धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का अनुभव कर सकें.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह गौरव का क्षण है कि मां सीता के आशीर्वाद से वे मुख्यमंत्री बनकर उनकी जन्मस्थली पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि पुनौराधाम के विकास कार्यों की समीक्षा की गई है और अब लक्ष्य जून 2029 से घटाकर 31 दिसंबर 2028 तक सभी परियोजनाएं पूरी करने का रखा गया है.उन्होंने बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश का भी ऐलान करते हुए कहा कि अगले एक वर्ष में राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा,जिससे उद्योगों का विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. पीरपैंती और नवीनगर थर्मल पावर परियोजनाओं में पहले ही 1.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश शुरू हो चुका है.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि मां जानकी के आशीर्वाद से बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है.इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि,मंत्री,विधायक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.संजय कुमार की रिपोर्ट--
सीतामढ़ी:जिले के बेला थाना क्षेत्र में STF ने बड़ी कार्रवाई की है. नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है. STF की विशेष टीम और SSB 51वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें दो नेपाली नागरिक भी शामिल हैं. भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई है.पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 15,220 नाइट्राजेपाम टैबलेट, 12,840 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल और 967 बोतल कोडीन युक्त सिरप जब्त किया गया है. इसके अलावा 13,350 नेपाली मुद्रा और 250 रुपये भारतीय नगद भी बरामद किए गए है. कार्रवाई के दौरान 4 स्मार्टफोन और 2 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. जिनका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था.बताया जा रहा है कि यह गिरोह भारत-नेपाल सीमा के रास्ते नशीली दवाओं की तस्करी करता था और इन दवाओं को अवैध तरीके से सप्लाई किया जाता था. STF ने गुप्त सूचना के आधार पर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया और बड़ी सफलता हाथ लगी.इस मामले में बेला थाना कांड संख्या 98/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(सी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे पहले से किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या नहीं.STF ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे, ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह लगाम लग सके.
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन नया सवेरा 2.0" को बड़ी सफलता मिली है. सीतामढ़ी पुलिस,श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम के संयुक्त सहयोग से बैरगनिया और सुप्पी थाना क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर बाल श्रम से 14 मासूम बच्चों को मुक्त कराया गया है.टीम ने विभिन्न होटलों,प्रतिष्ठानों,मोटर गैरेज आदि में एक साथ छापेमारी की जहां 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे काम करते हुए पाए गए. प्राथमिक जांच में पाया गया कि इन बच्चों से न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन पर लंबे समय से काम लिया जा रहा था.इस मामले में बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले आठ नियोक्ताओं के खिलाफ बैरगनिया थाने में एवं चार नियोक्ताओं के खिलाफ सुप्पी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इन सभी पर बाल श्रम अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है.पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा.सीतामढ़ी से राहुल कुमार लाठ की रिपोर्ट--
सीतामढ़ी : बढ़ती महंगाई, रसोई गैस के बढ़ते दामों, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी, बिजली टैरिफ में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों ने गुरुवार को डुमरा मुख्यालय के लक्ष्मी चौक भीसा पर हल्लाबोल प्रदर्शन किया.महंगाई कम करो, भाजपा-जदयू शर्म करो, मोदी-नीतीश मुर्दाबाद के नारों के बीच प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी के नेतृत्व में महंगाई की प्रतीक बन चुकी मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया.प्रदर्शन में शामिल प्रदेश प्रतिनिधि सह कार्यक्रम प्रभारी मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि युद्ध की आड़ में गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है. गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है. सबसे ज्यादा प्रभावित गृहणियां हैं. एलपीजी के लिए लंबी लाइन लगी हुई है,दूसरी ओर से सिलेंडर का कालाबाजारी जारी है. प्रवासी मजदूर भी चूल्हा चौकी बंद होने के कारण घर लौटने को मजबूर हैं. प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. मोदी सरकार के ढुलमुल विदेश नीति के चलते देशवासियों को रसोई गैस एवं पेट्रोलियम संकट से जूझना पड़ रहा है.इस मौके पर वैदेही शरण यादव, प्रवीण कुमार, अख्तर रजा खान, मो. आदिल, मो. तनवीर खान, रूपेश कुमार, नीरज कुमार यादव, गगन राय, मो. सुखाड़ी, शमशेर खान, लड्डू खान, आजम खान, बैद्यनाथ साह, जमाल खान, आरफीन खान, मो. आफताब, रामनाथ राय, विमल कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
सीतामढ़ी:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने रुन्नीसैदपुर के लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को 16 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाईBihar Vigilance Investigation Bureauकी टीम ने कोर्ट परिसर के बाहर ही यह कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान आरोपी मुखिया मौके पर ही पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को साथ लेकर वहां से रवाना हो गई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.अपडेट जारी---संजय कुमार की रिपोर्ट--
सीतामढ़ी : बड़ी खबर सीतामढ़ी से है जहां डुमरा के कैलाशपुरी से निगरानी विभाग की टीम ने शिवहर जिले के राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के मुताबिक आरोपी राजस्व कर्मचारी कैलाशपुरी पुल के नजदीक शिवहर जिले के पुरनहिया अंचल के रहने वाले विनोद नाम के व्यक्ति से जमीन के दस्तावेज में सुधार करने के नाम पर घूस ले रहा था. इसी दौरान पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया.गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी डुमरा का रहने वाला है जो शिवहर के पुरनहिया अंचल में पदस्थापित है. राजस्व कर्मचारी के गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पकड़े गए कर्मी को डुमरा थाने पर रखकर करीब 1 घंटे तक पूछताछ भी की गई, पूछताछ के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई.सीतामढ़ी से राहुल कुमार लाठ की रिपोर्ट---
सीतामढ़ी : बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले का उद्घाटन किया. मेले का मकसद स्वदेशी प्रोडक्ट को बढ़ावा देना है. मेले का आयोजन स्वदेशी जागरण समिति द्वारा किया गया है.इस मेले में मौजूद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जो सपना स्वामी विवेकानंद ने दशकों पूर्व देखा था, वो सपना आज 21 वीं सदी में पूरा होता दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत स्वदेशी अभियान के माध्यम से आगे बढ़ रहा है. हमारा स्वदेशी अभियान मां सीता की धरती पर जन्म लेने वाले लोग स्वदेशी अभियान से आत्म निर्भरता की ओर कदम बढ़ाएंगे और विकसित भारत के सपना को साकार करेंगे. इससे बेरोजगारी तो दूर होगी ही यहां की युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर भी बनेगी.सीतामढ़ी से एहसान दानिश की रिपोर्ट—
सीतामढ़ी : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहां बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. वहीं दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घटना सुरसंड थाना के एनएच 227 राम बाग की है. फिलहाल स्थानीय सुरसंड थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए पीएचसी सुरसंड भेजने में लगी है. मृतकों में ट्रक ड्राइवर और दूसरा बस ड्राइवर है. घायलों की पहचान की जा रही है.सीतामढ़ी से एहसान दानिश की रिपोर्ट--
सीतामढ़ी:बड़ी खबर सीतामढ़ी से है जहां पुपरी पुलिस ने हत्या मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया है. पकड़े गये आरोपी के पास से पिस्टल बरामद किया गया है.मामले में एएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि30सितंबर को चोरौत थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक श्रवण कुमार की गोली मार कर हत्या कर दिया गया. पुलिस जांच में कुल 6 अपराधियों को मामले में शामिल पाया गया जिसके आलोक में महानंदा,मुकेश एवं सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वहीं रंजन पाठक,विमलेश कुशवाहा,अमन कुमार एवं मनीष पाठक पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. पुलिस ने अपने तफ्तीश में पाया कि हत्या की इस घटना में मास्टरमाइंड व लाइनर,सेटर के रूप में अहम भूमिका इंद्रजीत राय है जो कि पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुपरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मिथिला रिसॉर्ट के समीप से इंद्रजीत राय को पकड़ा है. साथ ही इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद कर लिया.
सीतामढ़ी: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से है जहांसीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में पाइपलाइन बिछाने वाली पाइप में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते चारों तरफ अफरा तफ़री मच गई. आग बुझाने की कोशिश हो रही है.बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में पाइपलाइन बिछाने वाली पाइप में आग लग गई. आग लगते देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. घटना स्थल पर स्थिति नियंत्रण में है. अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.सीतामढ़ी से एहसान दानिश की रिपोर्ट--
सीतामढ़ी: जिले के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में तीन बूथों पर अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका है. सोनवा और मझौरा गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है. ग्रामीणों ने पुलिस पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है.ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले इलाके में हुई एक हत्या के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन पर झूठी एफआईआर दर्ज की थी. ग्रामीणों की मांग है कि एफआईआर से उनके नाम हटाए जाएं,तभी वे मतदान करेंगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रिची पांडे और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की,लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अडिग रहे. उनका कहना है कि जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती,वे मतदान नहीं करेंगे.जिलाधिकारी ने कहा“हम लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं. प्रशासन की कोशिश है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो.इधर ग्रामीणों का कहना है“जब तक हमारे ऊपर दर्ज झूठी एफआईआर वापस नहीं होगी, तब तक हम वोट नहीं देंगे.”
सीतामढ़ी : गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी के रीगा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने रीगा के फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की.अमित शाह ने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनवाने की कोशिश में लगे हैं. लेकिन आप लोग ऐसा होने नहीं देंगे. रीगा के फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से NDA प्रत्याशियों के समर्थन वोट करने की अपील की. इस दौरान अमित शाह के निशाने पर लालू और सोनिया रही. उन्होंने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने बिहार को वंशवाद और परिवार बाद से बाहर निकालने का काम किया . लालू चाहते हैं उनका बेटा CM बने और सोनिया गांधी चाहती है उनका बेटा PM बने. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस मौके पर सीतामढ़ी जिले के सभी आठ विधानसभा के एन डी ए गठबंधन के प्रत्याशी मौजूद रहे.सीतामढ़ीसे एहसान दानिश की रिपोर्ट--