सीतामढ़ी में बुलडोजर एक्शन : समाज कल्याण विभाग की मंत्री के आवास पर चला बुलडोजर
सीतामढ़ी:बिहार के सीतामढ़ीमें रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जब एक साथ दो पीला पंजा बिहार सरकार के मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ताके आवास के बाहर लग गई. इस दौरान बुलडोजर ने मंत्री के आवास परिसर के को ध्वस्त कर दिया. दरअसल सीतामढ़ी रिंग बांध रोड का चौड़ीकरण कराया जाना है और इसको लेकर सरकार की भूमि पर जिन लोगों ने अवैध तरीके से मकान, दुकान, घर या बाउंड्री कर रखा है. उन सभी को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया जा रहा है.
जिसके तहत रविवार को बिहार सरकार के मंत्री सह चिकित्सक डॉ. श्वेता गुप्ता के अस्पताल सह आवास परिसर के बाउंड्री वॉल और मेन गेट को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और दंडाधिकारी की भी मौजूद रहे.
बता दें कि बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है. इस बुलडोजर एक्शन के तहत अब मंत्री के आवास को भी नहीं बख्शा जा रहा है.





