पीएम मोदी के जन्मदिन से बिहार में महीनेभर चलेगा सेवा संकल्प अभियान, CM सम्राट चौधरी ने मंत्रियों संग बनाई रणनीति
पटना : राजधानी पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले महीनेभर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री पद तक लगातार 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में यह विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने अभियान के सभी 13 प्रमुख घटकों की विभागवार तैयारियों की समीक्षा की और मंत्रियों से आवश्यक सुझाव लिए.अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी. इसके तहत राज्य के प्रत्येक घर और हर जिले के कम से कम 10 प्रमुख एवं प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कराया जाएगा. जीविका, नगर निकायों और जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों तक दीये पहुंचाए जाएंगे.17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सरकारी और निजी स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत संकल्प’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी. स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी.‘सेवा स्मरण’ के तहत पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों और योजनाओं पर आधारित 18 से 20 नाट्य टोलियां बनाई जाएंगी. ये स्कूल, कॉलेज और पंचायतों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगी.25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा. वहीं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी. अभियान के समापन पर ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
