बेगूसराय : बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय की जीत पर समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है. सुरेश प्रसाद राय ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के मदन मोहन झा को 1111 से अधिक मतों से हराया है.

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से JSP के सुरेश प्रसाद राय की जीत पर समर्थकों ने किया स्वागत, मिठाई खिलाकर दी बधाई

बता दें कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय ने चुनाव जीत लिया है. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मोहन झा को 1111 से ज्यादा मतों से पराजित किया है. मदन मोहन झा पिछले दो बार से दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद थे. डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय चुनाव जीतने के बाद अपने आवास बेगूसराय पहुंचे जहां शिक्षकों और जनसुराज के लोगों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी.

नवनिर्वाचित विधान पार्षद सुरेश प्रसाद राय ने बताया कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं के साथ-साथ अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देते हैं, और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि जिस विश्वास के साथ तन मन धन से मेरी मदद की है. शिक्षकों की आवाज बनाने के लिए और लाइक समझा है, हम उनके उम्मीद पर खड़ा होऊंगा. मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि सातवां वेतन आयोग का लाभ दिलाना और वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान दिलाना और गैर शिक्षण कार्य में लगे शिक्षकों को राहत दिलाने का काम करेंगे. शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चारों जिला में कार्यालय खोला जाएगा जहां शिक्षक अपनी समस्या लेकर आएंगे और उन समस्याओं का निदान का काम कराया जाएगा. जिस तरह से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने विधायक आवास को जन सेवा केंद्र नाम रखा है. इसी तरह हम अपने सरकारी आवास जब मिलेगा तो उसे शिक्षक सेवा केंद्र के रूप में रखा जाएगा. शिक्षकों के पास सबसे बड़ी समस्या है कि बिहार सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता में नहीं रखा है. मैं मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को बतायेंगे राज्य और राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब शिक्षा सबसे ऊपर होगा. उनके राज्य में और राष्ट्र में जब शिक्षकों का सम्मान नहीं होगा तब विकास नहीं होगा. प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को जो संविधान में हक है वह हक हम दिलाकर रहूंगा.