सारण : बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से है, जहां गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव के पास मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्तियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 1 की हालत गंभीर बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए श्रीनिवास अस्पताल, भैंसमारा में भर्ती कराया गया जहां 2 व्यक्तियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस तरह हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि इसी दौरान 112 पुलिस की गाड़ी वहां से गुजर रही थी. हादसे को देखकर अंकित कुमार सिंह ने तत्परता दिखाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. उन्होंने बच्चों समेत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

वहीं,हादसे के बाद अंकित कुमार सिंह का घायलों और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी तत्परता की चर्चा हो रही है.

फिलहाल,हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान की जा रही है. दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सारण से एम पाठक की रिपोर्ट-