
राजधानी में व्यवसाइयों से लेवी मांगने वाले 2 उग्रवादियों को पुलिस ने दबोचा
राँची:- रातु थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई, पुलिस ने 2 पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जो क्षेत्र के व्यवसाइयों को धमकी देकर लेवी वसूलने का काम कर रहे थे। उग्रवादियों के पास से पीएलएफआई का पर्चा मोबाइल और 9 एक्टिव सिम बरामद हुए। जंगल में पुलिस की दबिश और विकास कार्यों के न होने की वजह से उग्रवादी लगातार शहरों का रुख कर रहे है उग्रवादी शहरी इलाकों के व्यवसाइयों से लेवी वसूलने मे भी जुटे है। इसके लिए वे शहरों में लोकल नेटवर्क बनाकर काम कर रहे है। ये नेटवर्क इलाके के व्यवसाइयों की लिस्ट तैयार कर उन्हें फोन या पर्चा भेज पैसो की डिमांड करते है और पैसा न देने पर वो लोगो को जान से मारने की धमकी भी देते है। ऐसा नही एक मामला रातु थाना क्षेत्र में आया जहां चावल व्यवसाई से 1 लाख 10 हज़ार रुपए की डिमांड की गई जिसे न देने पर जान से मारने की धमकी तक भी दी गई। उग्रवादियों ने पर्चे और फोन के माध्यम से ये धमकी व्यवसाई को दी जिसके बाद व्यवसाई नेपोलिस से संपर्क साधा जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। ये दोनों उग्रवादी पीएलएफआई के राजेश गोप के नाम से पैसे की उगाही करने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में शिव शंकर केसरी और साजिद अंसारी है। रिपोर्ट:- नैय्यर
