राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के खासमखास और छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव का साथ छोड़ लोजपा का दामन थाम लिया है.
शुक्रवार को दिल्ली में केन्द्रीय खाद प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष फशुपति कुमार पारस के समक्ष दिल्ली में आकाश यादव ने लोजपा का दामन थाम लिया. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिस राज भी मौजूद थे.
इस अवसर पर प्रिंस राज ने आकाश यादव को छात्र लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का एलान किया.
दर असल लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह विवाद के बाद नाराज जगदानंद सिंह ने आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष से हटाकर जहां तेजप्रताप के पर कुतरे थे तो आकाश यादव की राजनीति वलि भी ली थी.हालांकि उसके बाद गुरूवार को राजद तेजप्रताप के समक्ष बैक फुट पर भी आयी और राजद के प्रदेश कार्यालय का गेट पूरी तरह से कार्यकर्ताओं के लिये खोल दिया गया.
लेकिन उसके तुरंत बाद शुक्रवार को आकाश यादव ने लोजपा का दामन थामकर यह संकेत दे दिया कि वे अब आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. साथ ही आकाश यादव के राजनीतिक गुरू तेज प्रताप ने राजद नेतृत्व को साफ संदेश दिया है कि उन्हें कमजोर समझने की कोशिश ना करे.
दर असल लोजपा में शामिल होने के वगैर आकाश यादव के समक्ष कोई विकल्प भी नही था. चूंकि तेजस्वी यादव जिस गठबंधन के नेता है उसमें आकाश यादव के जाने में यातो उसकी इंट्री नही होती या फिर वह हाशिये पर होता . ऐसी स्थिति में लोजपा का दामन थाम कर आकाश ने अगली पारी तेजस्वी के विरोधी गठबंधन एन डी ए से उस की शुरूआत कर दी है. दूसरी तरफ आकाश को शामिल कराकर पशुपति कुमार पारस और प्रिंस राज ने चिराग पासवान को भी झटका दिया है. कारण चिराग और तेजस्वी दोनो साथ है वैसे में तेजस्वी के राजनीतिक विरोधी को लोजपा में शामिल कराकर और आकाश यादव को छात्र लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर तेजस्वी और चिराग के खिलाफ पूरे देश में छात्रो के बीच माहौल बनाने के लिये आकाश को छात्र लोजपा की कमान भी सौप दी.
लोजपा के बंगले में भेज तेजप्रताप ने जहां उसे राजनीतिक रूप से सुरक्षित कर दिया है वही अपने भाई अर्जुन को संदेश दिया है कि वे जूनियर लालू ही नही राजद के कृष्ण भी है..
अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.

