SAHARSA :सहरसा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। वर्षों से फरार चल रहे एक लाख का इनामी कुख्यात शंभू यादव को महिषी थाना क्षेत्र के विशनपुर घाट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये वर्ष 2018 से फरार चल रहा था, जिसे उसके सहयोगी ललित यादव के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात के विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट के कुल आठ मामले सहरसा और दरभंगा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

हथियार के साथ कुख्यात गिरफ्तार, सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कायमाबी, एक लाख रुपये का था इनाम

गिरफ्तार शंभू यादव सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के रकटी गांव का रहने वाला है तो वहीं ललित यादव दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गजवरी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेजने की कवायद में पुलिस जुट गई है।