NEWS DESK :"लैंड फॉर जॉब स्कैम" मामले में लालू प्रसाद के साथ-साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।


'विपक्षी दलों की बैठक का दिखने लगा असर'

नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि ये सब विपक्षी दलों की बैठक का ही असर है। देश के सभी लोग इस बात को देख रहे हैं। पहले से ही इस तरह की कार्रवाई की आशंका थी। CBI केन्द्र की जांच एजेंसी है इसलिए विरोधी दलों के खिलाफ काम करती है।


'बीजेपी की हालत खराब'


विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में अधिक कार्रवाई इसलिए हो रही है क्योंकि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब है। महाराष्ट्र मे जो सियासी घटनाक्रम हुआ है, इससे जगजाहिर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले खुद बोल रहे हैं कि बिहार में महाराष्ट्र जैसा ही होगा लेकिन उन्हें पता नहीं है कि महागठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। विजय चौधरी ने कहा कि किसी पर चार्जशीट दाखिल होने से वह भ्रष्टाचारी नहीं हो जाता बल्कि कोर्ट इसपर फैसला करता है।

वहीं, सुशील मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय चौधरी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड मजबूत हैं और जो खुद पार्टी से अलग-थल है, उनके साथ कोई क्यों जाएगा।