News Desk :बिहार की राजधानी पटना में आज देशभर के मोदी विरोधी दल के नेता एकमंच पर आ गये हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी एकता को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक हो रही है। इस अहम मीटिंग में कई मुद्दों पर 15 दलों के नेताओं द्वारा 'महामंथन' जारी है। NCP प्रमुख शरद पवार भी इस मीटिंग में मौजूद हैं।
पार्टी दफ्तर जाएंगे शरद पवार
इधर, विपक्षी एकता की बैठक ख़त्म होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार पार्टी कार्यालय भी जाएंगे और पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे के करीब वे NCP पार्टी दफ्तर जा सकते हैं।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आगमन को लेकर पार्टी दफ्तर में सारी तैयारियां कर ली गई हैं। बड़ी तादाद में नेता और कार्यकर्ता अपने पार्टी सुप्रीमो का इंतजार कर रहे हैं।

