पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में जन्मदिन समारोह का आयोजन,प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद। बुके देकर दी बधाई।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का37वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

केक काटकर तेजस्वी यादव ने मनाया जन्मदिन
जन्मदिन समारोह के दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव ने केक काटा। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यालय में मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के कई बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आरजेडी कार्यालय में उत्सवी माहौल
तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर आरजेडी प्रदेश कार्यालय में उत्सवी माहौल बना हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। केक कटिंग और बधाई देने का सिलसिला जारी है।

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट