पटना में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राम ने सौंपा मनोनयन पत्र

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा में संगठन विस्तार की कड़ी में जहानाबाद के नगीना पासवान ने अपने दर्जनों समर्थकों एवं साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पटना स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उन्हें अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जहानाबाद जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) मदन चौधरी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राम ने नगीना पासवान की संगठन के प्रति सक्रियता एवं प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें जहानाबाद जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने नगीना पासवान को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

दर्जनों समर्थकों ने भी ग्रहण की सदस्यता

नगीना पासवान के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव कुमार,जयंत कुमार,कुंदन कुमार,नंदकिशोर कुमार,रामानंद कुमार,जयप्रकाश कुमार,रोशन कुमार,हृदय कुमार,प्रशांत पासवान,कर्तव्य कुमार,अशोक कुमार,श्रीकांत पासवान,प्रदीप पासवान,मुनारी पासवान,राजेंद्र पासवान,अभिराम पासवान,अरविंद पासवान,दिलीप पासवान,किशोर कुमार,प्रवीण पासवान,अजय कुमार पासवान,विक्रम कुमार पासवान,अनुज कुमार,विक्रम कुमार,पवन कुमार,रामानंद पासवान,अमित कुमार,आदित्य कुमार,राज किशोर कुमार,प्रेम कुमार,शिव कुमार,धर्मेंद्र मांझी एवं नवलेश मांझी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में बढ़ रहा लोगों का विश्वास : नितिन भारती

इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता और मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत होगा और आगामी दिनों में संगठन विस्तार की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट