रक्तदान शिविर : देवघर समाहरणालय परिसर में अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़ कर किया ब्लड डोनेट

Edited By:  |
raktdaan siwir raktdaan siwir

देवघर:समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें नगर प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, एसडीएम सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में लगभग 20 यूनिट रक्तदान किया गया.

मौके पर मौजूद नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने कहा कि यह पहल जिले के उपायुक्त ने की है,जो कि अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से जुड़ी कई भ्रांतियां समाज में फैली हुई हैं,जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है. रक्तदान से किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती बल्कि, इससे जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है.

नगर आयुक्त ने युवाओं से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब अधिकारी रक्तदान करते है तो आम लोग भी प्रेरित होकर इस अभियान में सहभागिता निभाते हैं. उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को हर तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है.

देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट