पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दशहरा के अवसर पर रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी,मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गांधी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दशहरा के इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।

पटना के गांधी मैदान में भव्य रावण दहन, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। गांधी मैदान के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा,भीड़ के बीच निगरानी रखने के लिए सादे लिबास में भी कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ भीड़ को व्यवस्थित रखना रही।

गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के साथ पटना में दशहरा का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट