पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंच कर जेडीयू विधान पार्षद नीरज कुमार से मुलाकात की. उन्होंने अस्पताल में भर्ती नीरज कुमार का कुशलक्षेम जाना. सीएम ने नीरज कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे.

बता दें कि बिहार विधान परिषद के लिए हो रहे चुनाव में जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार की सोमवार देर रात अचानत तबीयत खराब हो जाने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. तबीयत ज्यादा खराब होने की स्थिति में चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में रखा. नीरज कुमार पहले में ह्रदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-