PATNA- राजद सुप्रीमो लालू यादव एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल अर्थात आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। एक तरह से कहा जाए तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। ताजा अपडेट के अनुसार लालू यादव ने दिल्ली में राजद अधिकारियों के साथ अपना नामांकन पर्चा भरा। इस अवसर पर उनकी बेटी मीसा भारती, श्याम रजक, जयप्रकाश यादव शामिल सहित कई राजद नेता शामिल थे।

बताते चलें कि इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि तेजस्वी यादव को राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि वर्तमान में देश की राजनीति को देखते हुए लालू यादव ने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का फैसला लिया है।
