कटिहार:बिहार के कटिहार में मां दुर्गा के दर्शन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य मंचन के उद्घाटन के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद सांसद पप्पू यादव को कार्यक्रम बीच में ही छोड़ कर वापस लौटना पड़ा.
दरअसल सांसद पप्पू यादव कटिहार के पोठिया में आयोजित दुर्गा पूजा मेला में पहुंचे थे. जहां वो माता के दर्शन के बाद मेले में आयोजित होने वाली संस्कृत कार्यक्रम व नाट्य मंचन का उद्घाटन कर रहे थे.जैसे ही सांसद ने उद्घाटन के लिए फीता काट रहे थे. इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया जिसके बाद वो वहीं कुर्सी पर बैठ गए. इस दौरान लोग उनके सिर पर पानी डालते दिखे. इस दौरान सांसद इशारे से बता रहे थे कि उन्हें चक्कर आ गया है.
पूर्णिया सांसद की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम को रोक दिया गया और लोग उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले आए. इसके बाद सांसद पूर्णिया के लिए रवाना हो गए. सांसद की तबीयत बिगड़ने की खबर से स्थानीय लोग काफी दुखी नजर आए. लोग उनके लिए माता रानी से सेहत की प्रार्थना किया और स्वस्थ होने की कामना की.
कटिहार के पोठिया में माता के दर्शन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य मंचन के उद्घाटन के दौरान सांसद की बिगड़ी तबीयत से लोग काफी आहत हैं.बड़ी संख्या में महिलायें एवंपुरुष उन्हें देखने और सुनने पहुंचे थे. लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के बाद सभी ने मां दुर्गा से एक ही प्रार्थना की कि किसी भी तरह सांसद पप्पू यादव की तबीयत ठीक हो जाय और उनकी आयु लंबी हो और वो स्वस्थ होकर उनके बीच फिर पहुंचे. फिलहाल सांसद पप्पू यादव का उनके पूर्णिया आवास पर ही डॉक्टर पहुंचकर जांच कर रही है.
कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट-
