झारखंड में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह के वक्त हल्की धुंध और सिहरन तो दिन चढ़ते ही तेज धूप अपने तेवर दिखाने लगी है.मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, आज राज्य के तापमान में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है.राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहने का अनुमान है,वहीं, पलामू में पारा थोड़ा ऊपर चढ़कर अधिकतम 32°C और न्यूनतम 19°C तक पहुंच गया है।औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में गर्मी का असर सबसे ज्यादा है, जहां अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 23°C दर्ज किया जा रहा है।

  • इसके अलावा धनबाद में अधिकतम 32°C, बोकारो में 30°C, रामगढ़ में 30°C और गुमला में अधिकतम तापमान 29°C के आसपास बना हुआ है। गुमला में सुबह और रात का मौसम बाकी जिलों के मुकाबले काफी सुहाना है।राहत की बात यह है कि रांची मौसम केंद्र के अनुसार 21 से 26 अक्टूबर तक किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। राज्यभर में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ रहेगा

    • 21 और 22 अक्टूबर को सुबह धुंध और दिन में साफ आसमान के साथ हल्की ठंडक महसूस होगी।23 और 24 अक्टूबर को धूप खिली रहेगी और दोपहर के वक्त हल्की गर्मी बनी रहेगी।वहीं 25 और 26 अक्टूबर आते-आते सुबह और रात के समय पारे में हल्की गिरावट के साथ ठंडक और बढ़ने की उम्मीद है।मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के अंत तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, नवंबर की शुरुआत यानी दीपावली और छठ पूजा के आसपास ठंड में और इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि फिलहाल बारिश या किसी भी खराब मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है .