अभिषेक सिंह ने कहा की शहीद को में हमेशा से सम्मान करता आया हूँ और उनका विचार, संघर्ष और बलिदान आज भी हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। लेकिन कुछ लोग, मेरे छबि को धूमिल करने के लिए एआई कमेंट दिखाकर, झूठी बातें फैलाने की साजिश रच रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मेरा कभी भी किसी भी शहीद के प्रति कोई आपत्तिजनक टिपणी नहीं रही है और न ही मैं उनके विचारों या संघर्ष का विरोध करता हूँ। वे हमारे समाज के प्रेरणास्रोत और झारखंड के गौरव हैं।....कुछ असामाजिक तत्व के लोग मेरी छबि को खराब करने और समाज में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से, एआई के माध्यम से फर्जी कमेंट तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। यह न केवल मेरी व्यत्तिगत छबि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश है, मैं जनता से अपील करता हूँ कि ऐसे भ्रामक और फर्जी संदेशों पर विश्वास न करें। झूठ फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि समाज में सत्य और सद्भाव बना रहे।
JHARKHAND NEWS
