Hindi News / मारवाड़ी कॉलेज रांची में मनाया गया "भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ"...

JHARKHAND NEWS : मारवाड़ी कॉलेज रांची में मनाया गया "भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ"

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में समदेशी पदाधिकारी, 3-झारखंड बटालियन एन.सी.सी. और प्राचार्य, मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के दिशा निर्देश एवं सुझाव के अनुसार लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के नेतृत्व में 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा "भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ" मनाया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष/डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. तरुण चक्रवर्ती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर किया गया. उपस्थित कैडेट, शिक्षकवृंद, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया.

इस अवसर पर छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि "ऑपरेशन सिंदूर" भारतीय सेना के पराक्रम का परिणाम था. आतंकवाद को करारा जवाब था. सेना ने सिर्फ आतंकी एवं आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया. आमजन को सुरक्षा देने का वादा भी निभाया. इस अवसर पर डॉ. आभा कुमारी एवं डॉ. अंकित कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. उन्होंने सेना की इस कार्रवाई में महिलाओं की भागीदारी को भी सराहा और भारतीय सेना को सलामी दी.

तत्पश्चात समादेशी पदाधिकारी कर्नल संतोष कुमार द्वारा उपलब्ध करवाए गए लघु फिल्म "ऑपरेशन सिंदूर" का प्रदर्शन जे.सी. बॉस सभागार में किया गया.

फिल्म को देखने के बाद कैडेट,छात्र-छात्राएं,शिक्षकवृंद एवं कर्मचारीगण सभी ने सेना की इस कार्रवाई को सही बतलाया. सेना को उनकी वीरता के लिए सलाम भी किया.

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति महाविद्यालय के एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो द्वारा उनकी गरिमामई उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया गया. उन्होंने भारतीय सेना को भी इस कार्रवाई के लिए आभार प्रकट किया. भारतीय सेना ने जवाबी हमला करने के बाद भी भारतीयों को सुरक्षित रखा. यह सैन्य पराक्रम के साथ सैन्य आधुनिकरण और मशीनीकरण की कुशलता का परिणाम है. हमें भारतीय सेना पर गर्व है.

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. तरुण चक्रवर्ती,डॉ.खातिर हेमरोम,लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो,डॉ. सुमंती तिर्की,डॉ. अमित कुमार,संगीता तिग्गा,जुरा होरो,डॉ. आभा कुमारी,डॉ. अंकित कुमार,डॉ. अमन कुमार पाण्डेय,डॉ. विकास कुमार,विशाल कुमार,मोहम्मद कफीलुद्दीन,मोहम्मद फिरोज,जितेंद्र इत्यादि उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की.

"भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ" कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्जेंट अमित कुमार सिंह, कैडेट कुमार सानू, कैडेट आयुष रावल, कैडेट रॉबिन तिर्की, कैडेट रोहिता एक्का, कैडेट श्रीसा मनु, कैडेट महक कुमारी, कैडेट अंकिता कुजूर, कैडेट सीमा कुमारी, कैडेट सुमित कुमार पासवान, कैडेट उज्ज्वल बारा, कैडेट गुलाब लोहारा, कैडेट प्रदीप कुमार इत्यादि की महती भूमिका रही. इनके साथ महाविद्यालय के अन्य छात्रा-छात्राओं के साथ कर्मचारी भी उपस्थित रहे.