रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दर्जी मोहल्ला रोड नंबर-2 स्थित किराए के मकान में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। मृतक की पहचान माइकल राज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चतरा का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की है।

इधर, मृतक के परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।