बेगूसराय : खबर है जिला बेगूसराय से जहां अचानक ही विधायक राजकुमार सिंह मटिहानी थाना पहुंच गए जहां कई फरियादियों को बैठे देख मुंशी से जब सवाल किया तो मुंशी के बातचीत करने के लहजे से विधायक विफर पड़े और मुंशी की जमकर क्लास लगा दी। विधायक ने थाना के एएसआई सह मुंशी जितेंद्र सिंह को डांटते फटकार हुए कहा कि तुम अपनी हैसियत नहीं जानते हो तुम्हारा यहां क्या काम है तुम जनता के नौकर हो और जनता के लिए तुम को काम करना है।
जेडीयू विधायक, मुंशी के बात करने के लहजे से काफी नाराज हो गए जिसके बाद विधायक ने मुंशी की जमकर क्लास लगा दी। इतना ही नहीं उन्होंने तत्काल थाना अध्यक्ष को फोन लगाया और इस मुंशी की करतूत बयां करते हुए कहा कि आप जय हिन्द करते हैं और आपका आदमी यहां हिंद महासागर बना दिया है। इसे बात करने का तरीका नहीं है जनप्रतिनिधि और विधायक से कैसे बातचीत की जाती है, इसकी शिकायत की जाएगी मुंशी का तेवर डीजीपी के तेवर से भी ज्यादा है।
इस दौरान मुंशी को विधायक कर्तव्य और काम सिखाते रहे तो मुंशी के द्वारा भी विधायक से सवाल जवाब करता रहा इस वजह से विधायक काफी नाराज हो गए और डांट फटकार कर आगे शिकायत करने की बात कह चल दिए। इस दौरान ही मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पूरे वाकये का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी घटना आज दोपहर बाद की बताई जा रही है।
