नितिन नवीन,मंत्री अशोक चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल,जगजीवन सिंह ने दिया एक पेड़ लगाने और जल संरक्षण का संदेश
पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। धूप, अगरबत्ती एवं हवन सामग्री के निर्माता बादशाह इंडस्ट्रीज के संस्थापक सरदार जगजीवन सिंह और समस्त बादशाह परिवार के सौजन्य से 13 नवंबर 2026 को 2700 सूप पूजन सामग्री के साथ छठ व्रतियों के बीच वितरित किए गए। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार सरकार के मंत्री अशोक कुमार चौधरी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व नगर परिषद छोटू सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इनके अलावा आसिफ कमाल, मनवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, रणजीत सिंह कालड़ा, अनिल यादव, कवलजीत सिंह, गुरपेज सिंह, कमलजीत सिंह बग्गा, हरजोत सिंह, सरबजोत सिंह, मनजोत सिंह और राजीव कुमार (बुल्लू जी) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर मां वैष्णो देवी सेवा समिति, श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब फेवरेट और श्री गुरु सिंह सभा, गोविंद नगर चितकोहरा समेत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
18वर्षों से लगातार छठ व्रतियों की सेवा कर रहा बादशाह परिवार
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक सरदार जगजीवन सिंह, मनवीर सिंह और स्वर्ण सिंह ने बताया कि बादशाह इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले 18 वर्षों से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं श्रद्धालु व्रतियों की सेवा करना बादशाह परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 2700 सूप पूजन सामग्री के साथ वितरित किए गए हैं।
जगजीवन सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश
इस अवसर पर सरदार जगजीवन सिंह ने बिहार और देशवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी संसाधन है। जल है तो जीवन है और जल संरक्षण के लिए हरियाली बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए।
बादशाह अगरबत्ती का सामाजिक संदेश- रक्तदान और अंगदान
कार्यक्रम के दौरान बादशाह अगरबत्ती की ओर से सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कंपनी का संदेश है- 'जीते जी रक्तदान, मृत्युपरांत अंगदान'। इस संदेश के माध्यम से लोगों को रक्तदान और अंगदान जैसे पुनीत कार्यों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि सामाजिक सेवा केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मानवता की सेवा के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
छठी मैया से बिहार की खुशहाली की कामना
कार्यक्रम के अंत में सरदार जगजीवन सिंह एवं समस्त बादशाह परिवार ने छठी मैया से बिहार और देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि बिहार दिन-दूनी और रात चौगुनी तरक्की करे तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।
पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट

