पीड़ित की सहायता के लिए पीएलवी को किया गया नियुक्त।

रांची :जेल में बंद युवक के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में शिकायत की गयी थी कि उसका खेलगांव थाना में एफ.आई.आर. दर्ज नहीं हो रहा है, तत्पश्चात पीड़ित ने डालसा, रांची में आवेदन दिया, जिसे डालसा रांची ने आवेदन को खेलगांव पुलिस स्टेशन को फाॅरवार्ड किया। उक्त आवेदन को संबंधित डी.एस.पी. एवं एस.एस.पी, रांची को भी फाॅरवार्ड किया गया था। तत्पश्चात्, पीड़ित का एफआईआर गुरूवार की शाम को खेलगांव थाना में दर्ज हुआ।

झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर तत्काल पीड़ित तथा पीड़ित के परिवार से मिलकर एवं बातचीत कर डालसा सचिव के द्वारा पीड़ित बच्चे एवं उसके पिता का घंटो काउंसेलिंग किया गया तथा विधिक सहायता हेतु प्रो-बोनो अधिवक्ता के रूप में ममता श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। इसके अलावा पीड़ित मुआवजा के लिए पीड़ित से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित मुआवजा कमिटि को आवेदन भेजा गया है, आवेदन पर कार्रवाई पूरी होने के बाद पीड़ित को पीड़ित मुआवजा भी दिया जायेगा।

डालसा सचिव ने डीएसपी खेलगांव से इस संबंध में बातचीत की है। पीड़ित के साथ हुई घटना के बाद पीड़ित अवसाद में चला गया था और उसका ईलाज अभी सी.आई.पी. कांके में चल रहा है, उसकी मदद के लिए डालसा के द्वरारा पीएलवी भारती शाहदेव को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार रांची में बंद एक विचाराधीन बंदी के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया गया था।

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट