बीजेपी के निशाने पर आयीं हेमंत सरकार : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, अपने गिरेबान में झांक कर देखें BJP

Edited By:  |
Reported By:
bjp ke nishane par aayi hemant sarkar bjp ke nishane par aayi hemant sarkar

रांची : झारखंड सरकार अब मंत्रियो के बंगले खरीदने के बाद अब लग्जरी कार खरीदेने जा रही है। इस पूरे मामले पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि इस सरकार के हाथी के दांत हैं दिखाने के कुछ और खाने के कुछ। जब कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्य सहित पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी तब मुख्यमंत्री जी ने अपने लिए 80 लाख की गाड़ी खरीदी।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद मुख्यमंत्री आम जनता के लिए एक तरफ फंड की कमी का रोना रोते हैं। वही अपने मंत्रियों के लिए 70 करोड़ के बंगले बनाने का निर्णय लेते हैं, और अब तो हद हो गई। राज्य के मंत्रियों के लिए नई लग्जरी गाड़ी जिसकी कीमत करोड़ो रूपये में होगी , खरीदने का आदेश जारी कर दिया है।

इन सभी बातों से यह तो पता चलता है कि राज्य सरकार की मनसा राज्य के गरीब अति पिछड़े अंतिम व्यक्तियों तक सुविधा पहुंचाने का नहीं बल्कि खुद का और अपने मंत्रियों के ऐसो आराम पर ज्यादा फोकस है। सरकार गरीब कल्याण के लिए फंड का रोना रोती है वही अपने मंत्रियों के लिए बंगले और गाड़ियां खरीदने के लिए अनावश्यक रूप से फंड के खर्च का आदेश देती है। यह सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

वही इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी के नेताओं को बेतुकी बयानबाजी से बचना चाहिए।15 साल सत्ता में रहते हुए मोमेंटम झारखंड के नाम पर लूटा गया। बीजेपी के नेताओं को इस सरकार पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है, और जहां तक गाड़ी खरीदने का मामला है तो यह कोई आंतरिक सुरक्षा या नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए दिए गए फंड के पैसे से खरीदा नहीं जा रहा है। जैसा बीजेपी के सरकार में आंतरिक सुरक्षा के लिए पैसों से एंडेवर जैसी गाड़ियां खरीदी गई थी।


Copy