पटना: बिहार विधान परिषद की8शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकरNDAने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय मेंNDAघटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक मेंNDAप्रत्याशियों के समर्थन में घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने,चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और संगठन स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. नेताओं ने चुनावी क्षेत्रों में आपसी तालमेल के साथ अभियान चलाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की.

बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सर्राफ,विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी और संजीव चौरसिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

इसके अलावा लोजपा-रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,हम (से) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. डीएन सिंह,प्रदेश महासचिव अनिल कुमार और वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

बैठक के जरिएNDAके घटक दलों ने चुनावी तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय और संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया. शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को देखते हुए आने वाले दिनों में गठबंधन की ओर से चुनावी गतिविधियों को और तेज किए जाने की संभावना है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-