Hindi News / बोधगया में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान अलग अंदाज में दिखे तेज...

BIHAR NEWS : बोधगया में वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान अलग अंदाज में दिखे तेज प्रताप यादव

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्षTej Pratap Yadavइन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं. शूटिंग के सिलसिले में शुक्रवार को वे बोधगया पहुंचे,जहां उनका अलग और आकर्षक अंदाज देखने को मिला.

बोधगया स्थितRoyal Bhutan Monasteryपरिसर में चल रही शूटिंग के दौरान तेज प्रताप यादव योगा करते नजर आए. उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों और समर्थकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहा. शूटिंग स्थल पर उनके समर्थकों की भी काफी भीड़ जुटी रही.

बताया जा रहा है कि बोधगया में शूटिंग पूरी करने के बाद वेMagadh Universityजाएंगे,जहां वेब सीरीज के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे. इसके बाद उनका कार्यक्रम गया के प्रसिद्धVishnupad Templeमें भी शूटिंग करने का है.

तेज प्रताप यादव की इस वेब सीरीज को लेकर उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट