BIHAR NEWS : वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम का 5 मई को महाबोधि मंदिर दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बोधगया: विश्व धरोहर और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में मंगलवार को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर,सिटी एसपी किरण कोटा तथा वियतनाम के राजदूतNguyen Thanh Haiने महाबोधि मंदिर परिसर और वियतनाम मॉनेस्ट्री का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था,यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार सुबह करीब11बजे गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे. वहां से वे सीधे महाबोधि मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे,इसके बाद वियतनाम मॉनेस्ट्री का दौरा करेंगे.
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है. एयरपोर्ट से महाबोधि मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सुबह10बजे से दोपहर3बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. इसी तरह वियतनाम मॉनेस्ट्री की ओर जाने वाली सड़कों पर भी निर्धारित समय तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट





