पटना : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में पिछले छह महीने के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की गई. विभागीय कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रभागों के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया. बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.
समीक्षा बैठक में राज्य के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. इसके साथ ही अत्याधुनिक तकनीक आधारित जांच और उपचार सुविधाओं का विस्तार करने की आवश्यकता बताई गई.
विभाग ने स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी प्राथमिकता में रखा है. सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों को सुलभ, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिले.
बैठक में स्पष्ट किया गया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बेहतर उपचार व्यवस्था और जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
