पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) समीक्षा करेगी. वहीं, पार्टी 24 नवंबर को सुशासन दिवस मनाएगी. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने शिक्षकों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन एमएलसी चुनाव में उस हिसाब से परिणाम नहीं आए. उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है. चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी और कमियों को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदमों पर विचार होगा.


संजय झा ने बताया कि24नवंबर2005को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. अब पार्टी हर साल24नवंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी. इस अवसर पर नीतीश संवाद का आयोजन होगा,जिसमें नीतीश कुमार के योगदान,उपलब्धियों और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी.


5 नवंबर को जेडीयू की समीक्षा बैठक


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि बिहार विधान परिषद चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा के लिए5नवंबर को पार्टी की बैठक होगी. इसमें वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनाव परिणामों,चुनावी रणनीति और संगठन की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. बैठक में नेताओं से फीडबैक लिया जाएगा और हार के कारणों को समझने की कोशिश होगी. इसके बाद कमियों को दूर करने और आगे की चुनावी रणनीति तैयार करने पर मंथन किया जाएगा.


500 से अधिक योजनाओं पर होगी चर्चा


उमेश कुशवाहा के मुताबिक, 24नवंबर को आयोजित सुशासन दिवस के दौरान नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू की गई500से अधिक योजनाओं और विकास कार्यों को याद किया जाएगा. नीतीश संवाद के माध्यम से पार्टी उनके योगदान और उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों के बीच रखेगी. जेडीयू इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-