अमित शाह की रैली पर बोले कुशवाहा : सीमांचल के लोगों का जोश गायब था, बार-बार ताली बजाने को बोले रहे थे

Edited By:  |
amit shah ki rally par upendra kushwaha ka bada bayan amit shah ki rally par upendra kushwaha ka bada bayan

PATNA: अमित शाह की पूर्णिया रैली पर जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने जमकर निशाना साधा है। पूर्णिया की रैली में अमित शाह को बार-बार ताली बजाने और जोर से नारे लगाने के लिए आग्रह करना पड़ा। यहां तक कहते सुने गए कि सीमांचल के लोगों का जोश कहां चला गया...! साफ है, उनकी पार्टी के प्रति अब बिहार की जनता में न तो आकर्षण रहा और न ही विश्वास। आखिर काठ की हांडी कितनी बार चूल्हे पर चढ़ेगी, जनाब ?लोग समझ गए हैं....."झुठा है तेरा वादा, वादा तेरा वादा"!

तेजस्वी ने अमित शाह की रैली को बताया कॉमेडी शो, कहा- आज उनको जंगल राज दिख रहा है

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीमांचल में अमित शाह की रैली को कॉमेडी शो करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें तो लग नहीं रहा था कि वह गृह मंत्री के रूप में बोल रहे थे या भाजपा नेता के रूप में। वह क्या लग रहे थे हम नहीं बता सकते। तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कहा कि क्या अमित शाह बिहार के लोगों को डराने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि

नीतीश और लालू पर पूर्णिया की सभा में बरसे अमित शाह

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा 2014 में भी नीतीश कुमार ने हम लोगों का साथ छोड़ा था। परिणाम स्वरूप उनको सिर्फ दो लोकसभा सीटों पर जीत मिली। ना घर के रहे ना घाट के। 2024 का चुनाव आने दीजिए सब कुछ पता चल जाएगा। इस बार भी बिहार की जनता उन्हें जबरदस्त जवाब देगी। साल 2024 और 2025 में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।


Copy