रोहतास--बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है..जहां अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलट गई..इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 12 से अधिक यात्री अभी भी जख्मी हैं,जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार करगहर से सासाराम बस जा रही थी..इस बीच सासाराम-चौसा पथ पर शिवसागर थाना के कोनार के पास हादसे का शिकार हो गई.हादसे में डोली कुमारी और राधेश्याम नामक एक व्यकित की मौके पर मौत हो गई है जबकि 12 से अधिक यात्री जख्मी हैं,जिसका इलाज अस्पताल मे चल रहा है.

