
चाचा-भतीजा एकसाथ, फ्लाइट में गुपचुप हुई क्या कोई बात, गठबंधन की बैठक से पहले सियासी कयासों का बाजार गरम
NEW DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एकबार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, NDA और I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दोनों नेता दिल्ली पहुंचे हैं, जहां शाम में आगामी रणनीतियों को लेकर मीटिंग होनी है लेकिन बड़ी बात ये है कि इन दोनों नेताओं की रवानगी एक ही फ्लाइट से हुई। चाचा-भतीजा एकसाथफ्लाइट के अंदर की एक और तस्वीर सामने आयी है, जिसमें नीतीश कुमार की बगल वाली ही सीट पर तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं और दोनों में गंभीरता के साथ बात हो रही है। इन तस्वीरों में चाचा और भतीजा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। फ्लाइट के अंदर दोनों नेता लगभग डेढ़ घंटे तक एकसाथ थे, ऐसे में दोनों के बीच क्या फिर गुपचुप कोई बात हुई है, इसे लेकर सियासी कयासों का बाजार एक बार गरम हो गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे गठबंधन की बैठक में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि फ्लाइट के अंदर नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें नीतीश को देखते ही तेजस्वी यादव खड़े होते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। इसके बाद तेजस्वी कहते हैं कि शाम 6 बजे बैठक है। फिर दोनों अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठक जाते हैं। नीतीश फ्लाइट में आगे वाली सीट पर बैठे हैं और तेजस्वी पीछे वाली सीट पर बैठे हुए हैं लेकिन फ्लाइट के टेकऑफ करते ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बगल वाली सीट पर बैठ जाते हैं और दोनों एकसाथ फिर दिल्ली पहुंचते हैं।
