Lok Sabha Chunav Phase 7 Voting Live :बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम एवं सातवें चरण की 8 सीटों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बिहार के कई दिग्गज नेताओं ने भी मतदान किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना साहिब लोकसभा सीट के मंजू देवी उच्च विद्यालय बख्तियारपुर के बूथ पर वोट डाला।

फिलहाल बिहार में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट और काराकाट लोकसभा सीट पर बंपर वोटिंग हो रही है। पटना साहिब सीट पर मतदाताओं की सुस्त रफ्तार देखने को मिल रही है। बक्सर और सासाराम में भी मतदाता अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं और मतदान कर रहे हैं।

बिहार में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

नालंदा :32.94%

पटना साहिब :29.22%

पाटलिपुत्र :40.78%

आरा :33.07%

बक्सर :37.79%

सासाराम : 37.12%

काराकाट :39.53%

जहानाबाद :36.66%

कुल औसत :35.65%

आगियांव विधानसभा : 33.10 %

बिहार की इन सीटों पर हो रही बंपर वोटिंग, जानिए 1 बजे तक का हाल, कहां-कितना हुआ मतदान

>15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के सदस्य डॉ. एनके सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के बूथ नंबर 150 पर वोट डाला।

>अंतिम चरण में हर बूथ पर औसतन 974 वोटर वोट देंगे। कुल 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 594 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85,01,620 पुरुष, 77,02,559 महिला हैं।