
पूर्णिया में पप्पू यादव ने लहराया परचम, हासिल की बड़ी जीत, बिहार की इन सीटों पर जीते ये प्रत्याशी
PURNIA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने जीत हासिल की है। हालांकि, अबतक जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वहीं, पप्पू यादव की जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। पूर्णिया में पप्पू यादव ने लहराया परचमपूर्णिया में परचम लहराने के बाद पप्पू यादव ने कशिश न्यूज़ से बात की है और पूर्णिया की जनता को बधाई के साथ-साथ धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनावी महासमर में मुझे पूर्णिया की जनता का अपार जनसमर्थन मिला लिहाजा मैं काफी सौभाग्यशाली हूं। वहीं, अररिया से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को भी बड़ी जीत मिली है। पश्चिम चंपारण से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल ने जीत हासिल की है। वहीं, वाल्मिकीनगर से जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने परचम लहराया है। गया लोकसभा सीट पर जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की है। लोकसभा सीट विजेतापश्चिम चंपारण : डॉ. संजय जायसवाल (BJP)वाल्मिकी नगर : सुनील कुमार (JDU)अररिया : प्रदीप कुमार सिंह (BJP)गया : जीतन राम मांझी (HAM, NDA)पूर्णिया : पप्पू यादव (निर्दलीय)
