PURNIA :पूर्णिया के निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव मतगणना से पहले ही भड़क गये हैं और प्रेस कांफ्रेंस कर दो टूक अंदाज में कहा है कि 5 जून के बाद सभी लोग अपना राइफल और बंदूक घर में रख लें और लोगों को धमकाना बंद कर दें। साथ ही गाली-गलौज भी बंद कर दें।

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने ये बड़ा बयान पूर्णिया के भवानीपुर के व्यवसायी विमल यादुका के बड़े भाई गोपाल यादुका की हत्या के मामले में मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बातें कहीं। इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि अगर आप बिजनेस करते हैं तो कानून के तहत करें, अगर मसल्स पावर का इस्तेमाल आप करेंगे तो उन्हें मिटा देंगे।

 रिजल्ट से पहले बुरी तरह भड़के पप्पू यादव, कहा : लोकतंत्र की हुई हत्या तो होगा महाभारत का संग्राम

'पोस्टल बैलेट की गिनती पहले क्यों नहीं...'

इसके साथ ही पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के फैसले पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले क्यों नहीं, अंत में क्यों? पोस्टल बैलेट की गिनती अंत में कराना बेईमानी का रास्ता है। उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन के सभी प्रत्याशियों से अपील की कि वे पोस्टल बैलेट की गिनती अपने सामने कराकर और दस्तखत कर रख लीजिएगा। जब भी अनाउंसमेंट करे तो आप बिना दस्तखत के आप पोस्टल की गिनती को मत छोड़िएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया के जिलाधिकारी और एसपी मतगणना प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ करें, हम उन्हें पूरा सहयोग करेंगे लेकिन अगर लोकतंत्र की हत्या हुई तो महाभारत का संग्राम होगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता कफन बांधकर है।