PURNIA :पूर्णिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेरहम पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी । फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा और लकड़ी ठूंसकर मार दिया।

पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या

ये नृशंस हत्या पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के धनगामा डुमरा गांव की है। रुखसाना खातून के पिता कटिहार कदवा निवासी अजहर आलम ने कहा कि उनकी बेटी रुखसाना खातून की शादी 10 साल पहले अजीजुल रहमान के साथ हुई थी। पहले से उनकी तीन बेटी है और वह छह माह की गर्भवती थी। उसका पति और ससुराल वाले दहेज के लिए ₹2 लाख रुपये और गाड़ी मांग रहे थे। नहीं देने के कारण अक्सर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।

हैवान पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, प्राइवेट पार्ट में ठूंसी लकड़ी और कपड़े, धारदार हथियार से किया वार

प्राइवेट पार्ट में ठूंसी लकड़ी और कपड़े

इसी आक्रोश में पति और ससुराल वालों ने रुकसाना खातून की पहले गला दबाकर और फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़ा और लकड़ी ठूंस दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही डगरुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति अजीजुल रहमान, देवर जियाउल रहमान और ससुर गुलाम मुस्तफा को गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि सास और भसुर फरार है। वहीं, डगरुआ थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।