पटना: राजधानी पटना शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पीक आवर्स में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मीठापुर-महुली एलिवेटेड फ्लाईओवर सेGPOगोलंबर की ओर वाहनों का परिचालन बढ़ने के कारण सुबह और शाम के व्यस्त समय में यातायात की रफ्तार प्रभावित हो रही है.
इसी को देखते हुएGPO ROBपर मालवाहक यानीGoods Vehiclesके आवागमन को निर्धारित समय में प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत सुबह9बजे से11बजे तक तथा शाम6बजे से रात8:30बजे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.
यातायात पुलिस के अनुसार,यह व्यवस्था फिलहाल21सितंबर2026से प्रायोगिक तौर पर लागू की जा रही है. प्रतिबंध के प्रभाव और शहर की यातायात व्यवस्था पर इसके असर का व्यापक आकलन किया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है. आम नागरिकों से भी जाम से बचने के लिए आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रतिबंधित समय में नियमों का उल्लंघन करने वाले मालवाहक वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस कदम का उद्देश्य पीक आवर्स में यातायात दबाव कम करना और पटना की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को अधिक सुचारु बनाना है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
