PURNIA : 8 दिन गुजर जाने के बाद भी धनंजय ठाकुर हत्याकांड में पूर्णिया की धमदाहा पुलिस के हाथ खाली हैं, जिसके बाद लगातार पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं लिहाजा स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

गौरतलब है कि पूर्णिया के धमदाहा थानाक्षेत्र के बिशनपुर से दियारा जाने वाले रास्ते में बिशनपुर चौक से करीब 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे गड्ढे में बिशनपुर वार्ड नंबर 04 निवासी धनंजय ठाकुर का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद मृतक की छोटी बहन छोटी कुमारी ने धमदाहा थाने में अपने चाचा, चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों सहित 07 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

धनंजय ठाकुर मर्डरकेस में धमदाहा पुलिस के हाथ अबतक खाली, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, दहशत में परिजन

इस घटना के 8 दिन गुजर जाने के बाद भी धमदाहा पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। पुलिस की इस कार्यशैली से जहां मृतक के परिजन सकते में हैं, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं। मृतक की बहन छोटी कुमारी ने बताया कि हत्या जैसे मामले में 8 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल हो रही है।

गौरतलब है कि मृतक की बहन छोटी कुमारी ने हत्या की मुख्य वजह अपने सगे चाचा और चचेरे भाई से 8 एकड़ 03 डिसिमिल जमीन विवाद बताया था और इस विवाद में कई बार हत्यारोपियों द्वारा मारपीट और जान मारने की धमकी लगातार देने की बात कही थी। पीड़ित परिजन ने बताया कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे वे सहमे हुए हैं।

धनंजय ठाकुर मर्डरकेस में धमदाहा पुलिस के हाथ अबतक खाली, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, दहशत में परिजन

फिलहाल उन्होंने पूरे मामले को लेकर पूर्णियां एसपी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बताया है कि पूर्व में भी धमदाहा थाना में विरोधियों के खिलाफ आवेदन दिया गया था लेकिन धमदाहा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से हत्यारोपी का मनोबल बढ़ा हुआ है तो वहीं, उन्होंने एसपी को दिए आवेदन में धमदाहा थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया है कि मामला दर्ज होने के बाद भी हत्या के आरोपी गोपाचंद ठाकुर को धमदाहा थाना में एक घंटे तक बैठाकर उनकी खातिरदारी की गई।

उन्होंने बताया कि इसकी सत्यता की जांच धमदाहा थाना में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने से पता चल जाएगा। साथ ही पीड़ित परिजनों ने एसपी से अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक कुमार अभिनव की जगह अन्य पुलिस पदाधिकारी से किए जाने की मांग की है ताकि हत्याकांड का निष्पक्ष तरीके से अनुसंधान कर आरोपी को जेल भेजा जाए।

धनंजय ठाकुर मर्डरकेस में धमदाहा पुलिस के हाथ अबतक खाली, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, दहशत में परिजन

इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा लेकिन सवाल ये है कि लगातार घट रही घटना के बावजूद पूर्णिया पुलिस के कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी घटना को भी पुलिस सॉल्व नहीं कर पा रही है। कई ऐसे मामले आज भी फ़ाइल में बंद है। कई थानेदार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। देखना होगा कि जिस अपराधी की खातिरदारी का आरोप पुलिस पर लगा है, पुलिस उसे कब गिरफ्तार करती है।

धनंजय ठाकुर मर्डरकेस में धमदाहा पुलिस के हाथ अबतक खाली, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, दहशत में परिजन