
फिजिक्स में मिथिलेश कुमार ने मारी बाजी, टॉप-10 से महिला अभ्यर्थी नदारद, यहां देखें परीक्षा परिणाम
PATNA : बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रिजल्ट जारी कर दिया है। BPSC ने उच्च माध्यमिक के लिए भौतिकी विषय के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया गया है, जिसमें 682 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। फिजिक्स में मिथिलेश कुमार ने मारी बाजी उच्च माध्यमिक के लिए भौतिकी विषय में मिथिलेश कुमार ने बाजी मारी है और पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर लालकिशोर साह हैं। तीसरे स्थान की बात करें तो बिजेन्द्र मोहन और चौथे स्थान पर राहुल कृष्णा हैं। पांचवें स्थान पर विजोयेन्द्र कुमार हैं। टॉप - 10 में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थीबड़ी बात ये है कि भौतिकी विषय के लिए जारी किए गये सफल अभ्यर्थियों में टॉप-10 में सभी पुरुष अभ्यर्थी हैं। 11वें नंबर पर महिला अभ्यर्थी बंटी कुमारी ने बाजी मारी है। दो पालियों में हुआ था एग्जामगौरतलब है कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में निर्धारित परीक्षा केद्रों पर 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो पालियों में किया गया था। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे हुई थी। शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं, 4 से 15 सितम्बर के बीच डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम हुआ था।
