patna:-बिहार के चार लाख से ज्यादा शिक्षकों के लिए खुशखबरी है.उनकी मांगों को नीतीश सरकार ने मान लिया है और इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है.


सरकार के आदेश पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद(SCERT)ने तत्काल प्रभाव से शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है.इस संबंध में प्रशिक्षण केन्द्र के प्रचार्य को लिखित आदेश भेजा गया है..


शिक्षकों के सामने झुकी सरकार ,SCERT ने जारी कर दिया आदेश,जानें पूरा मामला


बताते चलें कि बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिे 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था.नवरात्रि के दौरान इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शिक्षक एवं शिक्षक संगठन लगातार विरोध कर रहे थे.प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने उपवास रखते हुए प्रशिक्षण लेने की बात कही थी.वहीं इस मुद्दे पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर हमलावर थी.वह इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की रही थी.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ,नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा,केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार हिन्दुओं के त्योहार के दौरान ही छुट्टी में कटौती करके शिक्षकों को परेशान करती है.इससे पहले तीज और अन्य त्योहार की छुट्टी शिक्षा विभाग ने रद्द कर दी थी. इस विवाद के बाद सरकार के निर्देश पर एससीईआरटी ने 17 से 21 तक सभी तरह के प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है और इसे बाद में कराने की बात कही है.शिक्षा विभाग दूसरी बार अपनी छुट्टी को लेकर आदेश को वापस ली है.