मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में MLC चुनाव के दौरान समाहरणालय परिसर में हंगामे की खबर सामने आई है. इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की भी खबर है. मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का विडियो सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की का वीडियो आया सामने

दरअसल मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का चुनाव हो रहा है. ऐसे में समाहरणालय स्थित एसडीम कार्यालय के मतदान केन्द्र के बाहर प्रत्याशियों का कैंप लगा हुआ है. इसी दौरान वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. जिस भीड़ को खाली करने के लिए वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट पहुंचे थे. जब वे लोगों को भीड़ नहीं लगाने की बात कर रहे थे, तो भीड़ में शामिल प्रत्याशियों के समर्थकों ने मजिस्ट्रेट के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी. इसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-