
पीटीआर डिप्टी डायरेक्टर ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
लातेहार : लातेहार जिला में अवस्थित प्राख्यात बेतला नेशनल पार्क आज से पर्यटकों के लिए खुल गया है। जिसका विधिवत् शुभारंभ पीटीआर डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत ने फीता काटकर विधिवत् शुभारंभ किए। इस दौरान पीटीआर अधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पार्क खोले जाने को लेकर डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत ने बताया कि बेतला नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खासा पसंदीदा स्थालों में एक है।बताया कि इस बार पर्यटकों के लिए अत्यधिक गाइड किया गया है। जो पर्यटकों को भ्रमण करने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने आग्रह किया कि पर्यटक गाइड के साथ ही पार्क का भ्रमण करें। इससे जानवरों की पहचान और उनके हावभाव जानने में मदद मिलेगी। बताते चलें कि जानवरों के प्रजनन काल को लेकर बीते 01 जूलाई से 30 सितंबर तक पार्क को एतिहातन बंद रखा जाता है। जिसके बाद तय समय के बाद 1 अक्टूबर को विधिवत् शुभारंभ किया गया। इधर पार्क खुलने से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
