
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Live
रामगढ़:जिले के चुटूपालू घाटी में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस घटना में रामगढ़ हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रजा के परिवार के सदस्य सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हेडक्वार्टर डीएसपी के परिवार के सदस्यों को रामगढ़ होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि अन्य लोग को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है.जानकारी अनुसार, एक तेज रफ्तार ब्रेक फेल टेलर ने अचानक कार को चपेटे में ले लिया. हादसे में कार और टेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.वाहन पर सवार सभी लोग अंदर फंसे रहे,जिसे राहगीर एवं स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. मौके पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई और ट्राफिक विधि-व्यवस्था को सुचारू किया गया.
रामगढ़: जिले में एक बार फिर अंधविश्वास के चक्कर में एक घर से तीन लोगों की जान चली गई. भदानी नगर ओपी क्षेत्र के पारगड़ा गांव में झाड़ फूंक के तेज बुखार होने पर तांत्रिक और ओझा-गुणी के चक्कर में आने पर दो भाइयों के साथ मां की जान चली गई. एक साथ तीन लोगों को तेज बुखार आना किसी मौसमी संक्रमण, वायरल फीवर या दूषित पानी से होने वाली बीमारी (जैसे टायफाइड या मलेरिया) का लक्षण हो सकता था,लेकिन परिवार ने विज्ञान और चिकित्सा के बजाय तांत्रिक का सहारा लिया. जिसके बाद एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई.जिन बच्चों को समय पर अस्पताल ले जाकर बचाया जा सकता था, उन्हें घरवालों ने तीन दिन तक तंत्र-मंत्र और झाड़ फूंक के सहारे ठीक करने की कोशिश करते रहे. इसका नतीजा बेहद दर्दनाक साबित हुई,दोनों भाईयों की हालत और खराब होती गई और जब वे बेहोश हो गए तो घरवालों ने आनन-फानन में उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वे दोनों भाइयों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.दरअसल पारगड़ा गांव के रहने वाले शंकर बेदिया के घर में तीन चार दिन पहले बड़े बेटे 15 वर्षीय रामकिसुन,10 वर्षीय छोटे बेटे साहिल के साथ मां संगीता देवी को एक साथ तेज बुखार हुआ था. तीनों को एक साथ बुखार देखकर परिजनों को लगा कि कोई ऊपरी हवा का चक्कर है. परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही एक तांत्रिक को बुलाकर तीन दिन तक ओझा गुणी करते रहे, घर में अगरबत्ती जलते रही तांत्रिक मंत्र पढ़ता रहा. इस बीच तीनों की तबियत सुधार होने के बजाय लगातार बिगड़ती रही, लेकिन किसी ने अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई.दोनों भाइयों की हालत बेकाबू हो गई और वे बिहोश हो गए तो परिजनों ने दोनों भाइयों को लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर, मां संगीता की भी धड़कन कमजोर पड़ रही थी, जिन्हें फौरन गंभीर हालत में रांची रिम्स ले जाया गया है.जहां गुरुवार को उसकी भी मौत हो गई.इस पूरे घटना की सबसे दुखद पहलू यह है कि पिता शंकर बेदिया आडिशा में है और रोजी रोटी के लिए वहां प्राइवेट नौकरी कर रहे,उन्हें अभी यह ठीक से पता भी नहीं होगा उनका हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है.जिन बेटों को पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाना चाहते थे , वे इस दुनिया में नहीं है.इस घटना की जानकारी होने पर पतरातु प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता गांव पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिजनों को न सिर्फ ढांढस बंधाया बल्कि उन्हें सरकारी नियमों के मुताबिक मुआवजा दिलाने की भी बात कही. साथ ही एक साथ तीन लोगों की बीमारी को देखते हुए पीएचईडी विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा किया और आस-पास के चापानल के पानी के नमूने लिए है,ताकि यह पता चल सके कि कही पानी दूषित तो नहीं है और संक्रमण की यह वजह तो नहीं है. फिलहाल इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.ऐसी घटनाएं समाज के हर लोगो को यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता अभियानों को केवल कागजों तक सीमित न रखकर गांवों के अंतिम छोर तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जाए,ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का अंधकार न देखना पड़े.
रामगढ़:जिले के भुरकुंडा भदानी नगर क्षेत्र के पाली पंचायत के सुद्दी पार गड़ा गांव मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो गई है. दोनों सगे भाई थे जिनकी मौत हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. मामले पर सिविल सर्जनडॉक्टर अनिल कुमार से मिडिया द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले का जांच पड़ताल जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगा.मृतक बच्चों की बहन ने बताया कि एक सप्ताह पहले किशून बीमार था तो उसे भुरकुंडा में किसी डाक्टर से दिखाया गया. जांच में मलेरिया और टाइफड निकला. ठीक तीन दिन बाद उसके छोटे भाई की भी तबियत ख़राब हो गई जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए भुरकुंडा में खून जांच करवाया तो उसे भी मलेरिया और टाइफड निकला. इसके बाद बुधवार दोपहर को किशून,साहिल और मां संगीता देवी की ज्यादा तबियत बिगड़ी गई. जहां किशनू की मौत हो गई. गांव वालों ने साहिल और मां संगीता देवी को रामगढ़ ले जाने लगे तभी रास्ते में ही साहिल की भी मौत हो गई. वहीं,मां संगीता देवी को रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.बताया जाता है दोनों भाई राजकीय उच्चक्रमित मध्य विद्यालय लपगा में पढ़ते थे. साहिल 5 वीं और किशून 9 वीं क्लास का छात्र था.घटना की जानकारी मिलते ही पतरातु के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और प्रखंड चिकित्सा विभाग के लोग पहुंचे. वहीं, मनोज गुप्ता ने गांव में जांच शिविर लगवाया जहां पुरे गांव के लोगों का जांच किया गया.बीडीओ मनोज गुप्ता ने सरकारी लाभ दिलाने का बरोसा दिलाया है. मृतक के पिता शंकर बेदिया उड़ीसा में किसी फैक्ट्री में काम करता है घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे. जहां दोनों बेटों की मौत का ग़हरा सदमा ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया.
रामगढ़:व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. रामगढ़ एसपी को बंगला भाषा में धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है. बुधवार सुबह से कोर्ट परिसर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था पहले से कई गुना बढ़ा दी गई है.न्यायालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच जारीधमकी की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई. कोर्ट भवन के सभी कक्ष, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग, गलियारे, प्रवेश और निकास द्वार समेत हर संवेदनशील स्थान की बारीकी से जांच की गई. न्यायालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है और पूरे परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है.पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटीपूरे सर्च अभियान का नेतृत्व रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन कर रहे हैं. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर जांच में जुट गई है. हालांकि,अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जांच पूरी होने तक सतर्कता जारी रहेगी.
रामगढ़:जिले के चुटूपालू घाटी में एक कोयला लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.हादसे के बाद सड़क पर कोयला और एल्वेस्टस शीट बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा.जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (CG 04 NJ 5895) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोयला लेकर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रघुनाथपुर की ओर जा रहा था. घाटी के मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.घटना स्थल पर बिखरे एल्वेस्टस शीट से जुड़े वाहन का नंबर RJ 05 GB 4882 बताया जा रहा है.ड्राइवर ने बताई पूरी घटनाड्राइवर राम प्रवेश यादव ने बताया कि हम लोग बिलासपुर से कोयला लेकर जा रहे थे. घाटी क्षेत्र में पहले से एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें एल्वेस्टस शीट लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त था. इसी कारण वन-वे किया गया था और उसी से वाहनों का आवागमन हो रहा था. जब हम वन-वे में आ रहे थे, उसी दौरान ब्रेक फेल हो गया, जिससे आगे चल रहे वाहन से टक्कर हो गई. हालांकि अगला वाहन वहां से निकल गया. इस घटना में किसी के जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है, मुझे हल्की-फुल्की चोट आई है, बाकी सब ठीक है.कोई जनहानि नहीं,यातायात रहा प्रभावितगनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है. हालांकि सड़क पर सामान बिखर जाने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.जेसीबी और क्रेन की मदद से हटाया गया मलबामौके पर जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे एल्वेस्टस शीट को किनारे किया गया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर साइड किया गया, ताकि रास्ता जल्द सामान्य हो सके.पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूदघटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य करने का प्रयास जारी है.
रामगढ़: जिले के पतरातू प्रखंड के लबगा में विस्थापितों की वर्षों पुरानी समस्याओं और जनसरोकारों को लेकर आयोजित जन संवाद महाभियान में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के.राजू, झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर,पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने विस्थापित परिवारों से सीधा संवाद किया. इस दौरान पतरातू में स्थापित पीवीयूएनएल (PVUNL) के छाई डैम क्षेत्र सहित विभिन्न प्रभावित इलाकों के लोगों ने अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं.इस दौरान विस्थापितों ने नियमानुसार भूमि अधिग्रहण, समय पर उचित मुआवजा, सम्मानजनक एवं सुव्यवस्थित पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, श्रम शोषण से मुक्ति, बढ़ते जल एवं वायु प्रदूषण,जर्जर सड़कों से हो रही दुर्घटनाओं, बिजली-पानी संकट और कंपनियों द्वारा सीएसआर फंड के कथित दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.
रामगढ़:जिले के पतरातु बलकूदरा छाई डैम स्थित एनटीपीसी के बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. एक आदिवासी परिवार के मकान को एनटीपीसी द्वारा ध्वस्त करने पर ग्रामीणों का गुस्सा गुरूवार को फूट पड़ा. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरीके और हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध जताया.जानकारी के अनुसार,विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी को बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए अनापत्ति दिए जाने के बाद स्थानीय रैयत के एक घर को एनटीपीसी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था.इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद झरी मुंडा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित परिवार के हितों की अनदेखी करते हुए यह कदम उठाया गया है. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी और सांसद मनीष जयवाल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया.प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए. साथ ही भविष्य में किसी भी विस्थापन या निर्माण कार्य से पहले स्थानीय लोगों की सहमति और अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज करने पर बाध्य होंगे.
रामगढ़:जिले के भदानीनगर बनगड्ढा स्थित फोर लेन पर सड़क किनारे दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक युवक की पहचान सौंदा डी जयनगर अमरजीत भुंईया दूसरा सोनू कुमार रूप में हुई है. लोग इसे संदेहास्पद मौत के रूप में देख रहे हैं, लोगों का कहना है कि अगर सड़क हादसा हुआ है तो घटनास्थल पर बाइक जरूर बरामद मौजूद रहती. लोग संदेहास्पद मौत की आशंका जता रहे हैं.इधर, घटना की सूचना पर भदानी नगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए है. सुबह-सुबह गांव के लोगों को सड़क किनारे शव पर नजर पड़ी थी.
रामगढ़: जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र स्थित और अरगड्डा में शनिवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान दम घुटने से 4 युवकों की मौत हो गई थी. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया.बता दें कि रामगढ़ के कुज्जू थाना क्षेत्र के अरगड्डा भूमिगत खदान के पास शनिवार को कोयले के अवैध खनन के दौरान दम घुटने से 4 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद नई सराय माइंस रेस्क्यू टीम ने सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को निकाला. इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-
रामगढ़:गिद्दी सी चेकपोस्ट में हुई फायरिंग मामले में गिद्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामला में संलिप्त राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र हजारीबाग गिद्दी थाना अंतर्गत गिद्दी सी चेकपोस्ट में राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों द्वारा बुलेट पर सवार दो अपराधी आकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली फायरिंग करने का घटना को अंज़ाम दिया था. जिसके आरोप में गिद्दी थाना में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया.अन्य दो सदस्य अब भी फरार,तलाश जारीघटना के बारे में बताया जा रहा है कि कांड की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक द्वारा फायरिंग कांड का उदभेदन के लिए SIT टीम का गठन किया गया था.जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में गिद्दी थाना प्रभारी मो इक़बाल हुसैन ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल दुबे गिरोह के सक्रीय सदस्य मो. वारिस को उसके घर से संदेह के आधार पर आवश्यक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने फायरिंग करने की बात को स्वीकार किया है.अभियुक्त की निशानदेही पर इस कांड में फायरिंग करने में प्रयोग किया गया हथियार भी विधिवत बरामद कर लिया गया है. घटना में शामिल अन्य दो सदस्य अब भी फरार है.उसकी खोजबीन जारी है.
रामगढ़: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र हजारीबाग गिद्दी मिश्राइन मोढ़ा में गिद्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे टीपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिद्दी थाना प्रभारी ने यह कार्रवाई की गई है. पुलिस को टीपीसी के सक्रीय सदस्य दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया ग्राम मिश्राइन मोड़ा थाना गिद्दी के गांव में होने की सूचना मिली ती. इसी सूचना पर पुलिस ने टीपीसी के उग्रवादी को दबोच लिया.उक्त सूचना के आलोक में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन द्वारा टीम का गठन किया गया. जिसमें थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन, पु.अ.नि. रमेश चंद्र, दामू राम बोपाई, चंदन उरांव, प्रकाश महतो, सुनील कुमार पासवान ने छापेमारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिश्राइन मोड़ा गांव पहुंचे और वारंटी अभियुक्तों के घर विधिवत घेराबंदी किया. जिसके बाद टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे सशस्त्र बल ने खदेड़ कर पकड़ा लिया और गिद्दी थाना कांड बीएनएस आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
रामगढ़: जिले में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है. रामगढ़ बिजुलिया और किशन नगर के तीन स्कूली बच्चे घर से बिना बताए दामोदर नदी में नहाने के क्रम में पानी की तेज धार में डूबने लगे. जिसे देख वहां मौजूद मजदूर और स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, जिसमें से एक बच्चे आयुष कुमार तिवारी को बचा लिया गया.वहीं, पानी की तेज धार और गहराई होने के कारण दो बच्चे 13 वर्षीय प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय बैभव कुमार नदी की तेज धार में बह गया. बच्चों को खोजने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है.जिला प्रशासन द्वारा नदी में बहाव कम करने के लिए पतरातू डैम के पानी को बंद करवाकर गोताखोरों को सूचना दिया गया. वहीं, गोताखोर और दर्जनों स्थानीय लोग नदी में गोताखोरी कर बच्चों कों खोजने में जुटे हुए है.घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ नदी तट पर जुटने लगी. आस-पास के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बच्चों के परिजनों और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी मांडू तृप्ति विजया कुजूर,अंचलाधिकारी रामगढ़ सदर रमेश कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इधर,बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वाकांक्षी अभियान 'प्रहरी' का शुभारंभ किया है. यह पहल जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होने वाला है.एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए रामगढ़ शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च किया. थाना चौक, सुभाष चौक, मेन रोड और बाजार क्षेत्र जैसे संवेदनशील स्थलों से गुजरते हुए उन्होंने दुकानदारों, नागरिकों और वाहन चालकों से सीधी बातचीत की.'प्रहरी' अभियान तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारितशहर के 76 मार्गों पर नियमित गश्ती रहेगी.जिले के सभी थाना और आउटपोस्ट प्रभारी सप्ताह में कम से कम दो दिन पैदल गश्ती करेंगे. 114 अड्डेबाजी स्थलों पर निगरानी रखी जाएगी. नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के अड्डों पर लगातार छापेमारी की जाएगी. इसके साथ ही 69 बिंदुओं पर रोजाना एंटी-क्राइम के तहत कम से कम तीन बार जांच की जाएगी.आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना लक्ष्यएसपी के अनुसार, इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, पुलिस की दृश्यता बढ़ाना और महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाना है. साथ ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा.जनता सेसहयोग की अपीलपुलिस ने जनता से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है. नशाखोरी, अड्डेबाजी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी प्रदान कर आम नागरिक जिले को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विकास को नई ऊंचाई देने का संकल्प'प्रहरी' अभियान पुलिस और जनता के साझा प्रयास से जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विकास को नई ऊंचाई देने का संकल्प है. यह पहल रामगढ़ को अपराध मुक्त और नागरिक-हितैषी जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में सशक्त कदम साबित होगी.
पतरातु:रामगढ़ जिले के पतरातु डैम लेक रिसोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर तैनात सैकड़ों सिक्योरिटी गार्ड ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को धरना दिया. कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के खिलाफ विरोध जताया. कंपनी पर समय पर पेमेंट भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. कहा कि न्यूतनम मज़दूरी नहीं दी जाती है. कंपनी पर शोषण करने का भी आरोप लगाया है.नाराज सभी सिक्योरिटी गार्ड ने आज ड्यूटी पर तैनात नहीं रहे. जिससे लेक रिसोर्ट पर्यटन बिहार में काम पूरी तरह बाधित हो गया, पूरे मामले पर सिक्योरिटी गार्ड ने पतरातु अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा है.इस मामले को अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया ने गंभीरता से लिया और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मेल के माध्यम से अवगत कराने की बात कही गई,साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, कंपनी के अधिकारी, प्रशासन जेटीडीसी के बीच जल्द त्रिपक्षीय वार्ता कराकर समस्या का समाधान का आश्वासन दिया है. पूरे मामले पर श्रम अधीक्षक रामगढ़ एवं कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के प्रदीप कुमार को भी अवगत कराया गया है. श्रम अधीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है. वहीं कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के प्रदीप कुमार ने एक सप्ताह में पेमेंट भुगतान का आश्वासन दिया है.बता दें कि यह वही कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी है, जो हजारीबाग में इस कंपनी के चैयरमेन द्वारा शादी समारोह में 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए गए थे. जो देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था, लेकिन ऐसे में देखा जा सकता है जो कंपनी एक शादी समारोह में अरबों खरबों रुपए खर्च कर सकते हैं, लेकिन वो अपने मजदूरों को समय पर पेमेंट भुगतान और न्यूनतम मजदूरी नहीं देते हैं. सवाल है कि क्या मजदूरों की आधी मेहनत की कमाई ऐसे कंपनी ही खा रहे हैं.
रामगढ़:जिले के बरका सयाल उरीमारी स्थित परियोजना के सभी युनिट पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को मजदूर दिवस उत्साह के साथ मनाया. इस मौके पर RCMU क्षेत्रिय सचिव राजू यादव सह कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में उरीमारी एवं बिरसा परियोजना के सभी युनिट पर मजदूरों से मुलाकात कर श्रमिकों के अधिकारों और उनके योगदान को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर राजू यादव ने सभाओं के माध्यम से श्रमिक एकजुटता का संदेश दिया और सभी मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने का अपील की .इस मौके पर मुख्य रूप से सीताराम किस्कू, डा जीआर भगत, कंचन मांझी,लालू महतो, गणेश राम, चरका करमाली, महादेव बेसरा,कानू मरांडी,राज कुमार सिंह, दीपक विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, धर्मदेव करमाली, राम-लखन साव सहित कई लोग मौजूद रहे.
रामगढ़: रजरप्पा ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. 21 अप्रैल को हुई इस सनसनीखेज वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों को जेल बेज दिया गया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सोने-चांदी के जेवरात, हथियार और वाहन भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस फरार मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.अपराधियों ने वारदात से पहले की थी रेकीप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि अपराधियों ने वारदात से पहले रेकी की थी और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.दिनदहाड़े करीब एक करोड़ से अधिक की लूटपाट21 अप्रैल को रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करीब एक करोड़ से अधिक के जेवरात लूट लिए थे. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया.सघन छापेमारी में मिली सफलताएसआईटी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी छापेमारी की. इस दौरान बिहार के हरनौत से 3, पलामू से 2 और रामगढ़ से 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.अलग-अलग ठिकानों से जेवरात बरामदपुलिस ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से कुल 180 प्रकार के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक कार भी जब्त की गई है.
रामगढ़:जिले के बलकूदरा छाई डैम स्थित मूल आदिवासी समाज के गरीब परिवार के जमीन PVUNL द्वारा अधिग्रहण कर बिना पुनर्वास और मुआवजा दिए जबरन चारदीवारी कर विस्थापित आदिवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया है. इस बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों ने आदिवासी धर्म का सरना झंडा भी स्थापित किया. रैयत आदिवासियों ने PVUNL प्रबंधन और जिला प्रशासन को समस्या का समाधान नहीं होने परआत्मदाह की चेतावनी दी है.विस्थापित आदिवासी नेता झरी मुंडा ने कहा कि यहां रह रहे गरीब आदिवासी परिवार को कंपनी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा. जबरन बिजली का पोल गिरा दिया गया, रास्ता खराब कर दिया गया है. जबकि, विस्थापित गरीब आदिवासियों को कंपनी द्वारा हो रहे विकास कार्य का समर्थन है. रैयत आदिवासी परिवारों के लिए मुआवजा और पुनर्वास की मांग की गई है.विस्थापित आदिवासियों का आरोप है किजब पीटीपीएस द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया था तब पुनर्वास, मुआवजा का एग्रिमेंट किया गया था, लेकिन आज तक पुनर्वास नहीं किया गया. आदिवासी समाज नेपुनर्वास और मुआवजा नहीं देने पर आत्मदाह की चेतावनी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को दी है.
रामगढ़:शहर केहेसला पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है. इसी कड़ी में बुधवार कोजिला प्रशासन के निर्देश पर पतरातू प्रखंड प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार तरीके से अभियान चलाया. यह अभियान जियाडा को हस्तांतरित पीटीपीएस की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए किया जा रहा.अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन नेकई बार लोगों को चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी ओर से अबैध कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर कार्रवाई शुरू कर दी. अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का लोगों ने जोरदार विरोध किया. लोगों ने सड़क जामकर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई.इस दौरान जियाडा द्वारा हेसला पंचायत के क्वार्टर में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को खाली कराकर क्वार्टरों में ताला जड़ दिया. इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया,लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी कोई मनमानी नहीं चली. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई.प्रशासन की कार्रवाई के विरूद्ध राजनीतिक दल के नेता भी जोरदार ढंग से स्थानीय प्रशासन का विरोध करते नजर आए. इस मौके पर पतरातू अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता सहित जिले के सशस्त्र बल मौजूद रहे.
रामगढ़: जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार को हुए भीषण फर्नेस ब्लास्ट ने पूरे इलाके को दहला दिया. इस दर्दनाक हादसे में प्लांट में काम कर रहे 9 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए है. जिनमें से 7 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.वे 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं.घटना उस वक्त हुआ जब मजदूर फर्नेस के पास नियमित कार्य में लगे हुए थे.घटना के बाद मजदूरों, प्रबंधन, स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रांची के देवकमल और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.अचानक फर्नेस में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग व गर्म धातु की लपटों ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया. घायलों की पहचान अखिला राय, बृजलाल बेदिया, राजबालन यादव, महेश महतो, अशोक बेदिया, राजू झा उर्फ पंडित जी, छोटू साव, सुरेश बेदिया और इशया के रूप में हुई है.प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. वहीं, घटना के बाद प्लांट प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों और मजदूरों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है.घटना के बाद प्लांट गेट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की भीड़ जुट गई.रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्लांट में एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं होना बेहद शर्मनाक है. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जो प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है.फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि. वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल लोग गेट के पास पहुंचकर घटना का विरोध कर रहे हैं. मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद है, ताकि किसी तरह का कोई उपद्रव न हो सके.