रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई.

सीएम हेमन्त ने दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत समाज की परंपराओं एवं मान्यताओं के अनुरूप रस्में निभाई

सीएम हेमन्त सोरेन ने नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर प्रतिदिन की भांति दिवंगत माता रुपी सोरेन की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म पूरी की. उन्होंने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हुए आज के आवश्यक संस्कार संपन्न किए. संथाली समाज में प्रचलित इन परंपराओं का परिवार की सांस्कृतिक मान्यताओं में विशेष महत्व है.

रामगढ़ के नेमरा से संदीप यादव की रिपोर्ट-