

बुधवार, 16 सितंबर 2026
Live
लातेहार:जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्रीमियम बाजार तक पहुंच बना रहा है. दरअसल,लातेहार के महुआडांड़ क्षेत्र में उत्पादित इस चावल को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. KISSAN SAY Agtech Pvt. Ltd. ने नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 25 मीट्रिक टन जीराफूल चावल की पहली खरीद का ऑर्डर दिया है. इस ऑर्डर का कुल मूल्य ₹26.25 लाख (IGST सहित) है.दिल्ली-गुड़गांव के बाजारों में भी पहुंचा 6.70 मीट्रिक टनजीराफूल चावलखरीद आदेश 24 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था,जिसमें 1 और 2 किलोग्राम के कुल 16,250 पैकेट शामिल हैं. इस क्रम में 31 अगस्त 2026 को लगभग 6.70 मीट्रिक टन जीराफूल चावल लातेहार से गुरुग्राम स्थित किसानSay के वेयरहाउस के लिए भेजा गया. यह लातेहार के स्थानीय उत्पाद को बड़े और प्रीमियम बाजार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि है.जीराफूल चावल अपनी विशिष्ट खुशबू औरस्वाद के लिए मशहूरजीराफूल चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, महीन दाने, मुलायम बनावट और अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। उपलब्ध परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, इसमें प्रति 100 ग्राम 8.96 ग्राम प्रोटीन है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स 57 दर्ज किया गया है। इसके अलावा कुल वसा, संतृप्त वसा और सोडियम की मात्रा कम पाई गई है. ये विशेषताएं इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए एक अलग पहचान वाला उत्पाद बनाने में मदद करती हैं.नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड कर रही संचालनलातेहार जिला प्रशासन द्वारा महुआडांड़ में स्थापित राइस कम पीनट प्रोसेसिंग यूनिट इस मूल्य श्रृंखला को मजबूत आधार प्रदान कर रही है. इस इकाई का संचालन नेतरहाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है. एफपीओ से लगभग 1,500 किसान जुड़े हैं. जेएसएलपीएसद्वारा एफपीओ को सहयोग और मार्गदर्शन दिया गया है,जिससे किसानों के उत्पाद को प्रसंस्करण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में मदद मिली है.जेएसएलपीएस के सेतु सेल की पहल जेएसएलपीएस के सेतु सेल ने किसान,एफपीओ,प्रसंस्करण,गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार के बीच जरूरी कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस पहल से स्थानीय उत्पाद को केवल कच्चे कृषि उत्पाद के रूप में नहीं,बल्कि मूल्यवर्धित और बाजार-उन्मुख उत्पाद के रूप में स्थापित करने का मार्ग तैयार हुआ है.किसानों को मिल रहा बेहतर बाजारजीराफूल चावल की यह पहल झारखण्ड के अन्य स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती है,जहां स्थानीय उत्पादन को बेहतर प्रसंस्करण,ब्रांडिंग और बाजार संपर्क के माध्यम से किसानों के लिए अधिक मूल्य और टिकाऊ आजीविका के अवसरों में बदला जा सकता है.
लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात बिजली के तार की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों के झुंड में शामिल कुछ अन्य हाथी भी करंट की चपेट में आकर घायल हुए हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.बताया जा रहा है कि कोमर गांव और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ था. हाथियों का झुंड रात होते ही गांव में प्रवेश कर रहा था और घरों के साथ-साथ खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था.झुंड के कुछ अन्य हाथी के भी घायल होने की आशंकाग्रामीणों का कहना है कि घटना के दौरान रात में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज काफी देर तक सुनाई दे रही थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बिजली के करंट की चपेट में आने से झुंड के कुछ अन्य हाथी भी घायल हुए होंगे. हालांकि, वन विभाग की ओर से अभी तक अन्य हाथियों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.वन विभाग की टीम ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. टीम द्वारा मृत हाथी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बिजली का तार किस स्थिति में था और हाथी इसकी चपेट में कैसे आया.हाथियों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजरघटना के बाद वन विभाग की टीम इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है, ताकि झुंड में मौजूद अन्य हाथियों का पता लगाया जा सके और ग्रामीणों को किसी संभावित खतरे से बचाया जा सके.ग्रामीणों में दहशतहाथियों के लगातार गांव में प्रवेश करने और घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीण पहले से परेशान हैं. अब बिजली के तार की चपेट में आकर हाथी की मौत की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को गांव से दूर रखने और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
लातेहार: नेतरहाट की पहाड़ियों की प्रीमियम गुणवत्ता वाली नाशपाती अब स्थानीय बाजारों से निकलकर बड़े और संगठित बाजारों तक पहुंच रही है। जेएसएलपीएस के SETU (Scaling and Enabling for Trade Upliftment) Cell की पहल से महिला-नेतृत्व वाले Farmer Producer Organizations (FPOs) के माध्यम से किसानों को संगठित बाजारों और संस्थागत खरीदारों से जोड़ा जा रहा है।इस पहल के तहत केवल बाजार उपलब्ध कराने पर ही नहीं, बल्कि पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों से नाशपाती का सामूहिक संग्रहण, वैज्ञानिक ग्रेडिंग एवं छंटाई, गुणवत्ता जांच, आधुनिक पैकेजिंग और बेहतर लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था की जा रही है। इसके माध्यम से किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।वर्तमान में Agri Arjuna के माध्यम से नेतरहाट की नाशपाती संगठित रिटेल चेन, जिसमें Reliance भी शामिल है, तक पहुंच रही है। वहीं Tincture Agri के माध्यम से भी अतिरिक्त खेपों को प्रीमियम घरेलू बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक करीब 5 मीट्रिक टन प्रीमियम नाशपाती संगठित खरीदारों तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा करीब 10 मीट्रिक टन नाशपाती का संग्रहण किया जा रहा है, जिसे गुवाहाटी, असम भेजने की तैयारी है।नेतरहाट की ठंडी जलवायु नाशपाती की खेती के लिए अनुकूल है और यह क्षेत्र झारखण्ड के प्रमुख नाशपाती उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। जेएसएलपीएस की यह पहल किसानों को पारंपरिक बाजारों पर निर्भरता से आगे बढ़ाकर संगठित मूल्य श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नेतरहाट की नाशपाती को झारखण्ड के एक प्रमुख बागवानी उत्पाद के रूप में नई पहचान मिलने की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां आंशिक बारिश के बीच वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया है. सदर थाना क्षेत्र के ललमटिया डैम के पास वज्रपात से पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों युवक ललमटिया डैम में फिशिंग कर रहे थे. इसी दौरान अचानक हुई बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पेड़ के नीचे खड़ा हो गये. लेकिन वहां आसमानी आफत गिरी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. इधर सूचना के साथ स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है.
लातेहार:राजधानी रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में आज झारखंड बंद बुलाया गया है. इसके तहत शहर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों को जाम कर जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की गई. सड़क जाम होने के कारण एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. चंदवा मनिका बरवाडीह समेत सभी प्रखंडों में भाजपाईओं द्वारा मुख्यमार्ग जाम कर यातायात बाधित किया गया. वहीं, पुलिस की कार्यकुशलता समेत जामकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित कर जाम मुक्त कराने में सफल रही. पुर्वाह्न करीब 11 बजे से सभी क्षेत्रों में वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया.
लातेहार : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रेस व मीडिया को संबोधित कर विस्तृत जानकारी साझा किया. उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से प्रारूप मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अनिवार्य रूप से जांचने तथा आवश्यकतानुसार दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की.जिला उपायुक्त ने बताया कि05अगस्त2026को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. मतदाता सूची मतदान केंद्रों,ईआरओ,एईआरओ कार्यालयों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,झारखंड की वेबसाइट पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह प्रपत्र-6के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ04सितम्बर2026तक आवेदन कर सकता है. वहीं, 01अक्टूबर2026तक18वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं.उन्होंने बताया कि यदि किसी मृत,स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो उसके लिए प्रपत्र-7के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. इसी प्रकार मतदाता सूची में नाम,पता,आयु अथवा अन्य विवरणों में सुधार के लिए प्रपत्र-8का उपयोग किया जा सकता है. आवेदनBLO, ECINet Mobile Appअथवाvoters.eci.gov.inके माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है. उपायुक्त ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. विशेष रूप से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को इस अभियान से जोड़ने में सहयोग करें.
लातेहार:बड़ी खबर लातेहार से है जहां एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल आम बागवानी रेकड़ खोलने के एवज में नागेश्वर रजक वादी से घूस ले रहा था. इसी दौरानACBपलामू की टीम ने उसे पकड़ा. आरोपी पंचायत सचिव मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत में पदस्थापित है.जानकारी के अनुसार आरोपी पंचायत सचिव द्वारा आम बागवानी को लेकर रेकड़ खोलने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया था. लेकिन लाभुक द्वारा पूरे मामले को लेकर पलामू प्रमंडल एसीबी को जानकारी देते हुए लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. जिसके बाद टीम द्वारा ट्रैप करते हुए मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर से रिश्वतखोरी करते रंगेहाथ धर दबोचने में सफल रही है. इधर गिरफ्तारी के बाद ACB टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी है. वहीं ACB की कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय समेत जिला मुख्यालय में हड़कंप व्याप्त है.
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के चेटर गांव जहां कभी नक्सलियों का जन अदालत लगता था. वहां आज एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लातेहार पुलिस टीम पहुंची और खटिया में बैठ जन- चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया. इस दौरान बाल विवाह,अंध विश्वास,साइबर ठगी,सामाजिक कु-रिती,स्वास्थ्य सुविधा,वज्रपात से बचाव समेत दर्जनाधीक मूल समस्या से बचाव का सुझाव दिया. उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने,साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा सांप या कुत्ते के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल जाकर उपचार कराने की सलाह दी. उन्होंने बारिश के दौरान वज्रपात से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.कार्यक्रम को लेकर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लातेहार पुलिस सरकारी कार्यालयों के साथ गांव में पहुंच जन- चौपाल लगाकर ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को प्राथमिकता के साथ निपटारा करने का उद्देश्य है. बताया कि इसका सार्थक पहल भी पुलिस को मिल रही है. कई गांव के ग्रामीण नशा मुक्ति को लेकर अभियान चला रही है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की पहल को जमकर सराहना करते हुए दोबारा गांव में आने और समय समय पर मार्गदर्शन देने का अपील किया.बता दें कि चेटर गांव जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर अवस्थित है. जहां कभी नक्सली के टॉप कमांडर लोहा सिंह,राजेश सिंह जैसे नक्सलियों का तूती बोला करता था. वर्तमान में गैंगस्टर राहुल सिंह का गांव है.
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां सदर थाना क्षेत्र के बाजकुम गांव में बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक मोटरसाइकल से नवोदय रोड से किसी काम से जा रहे थे. तभी तेज वर्षा होने लगी और दोनों पानी से बचने के लिए महुवा के पेड़ के पास खड़े हो गए. इसी क्रम में वज्रपात होने से दोनों युवक इसकी चपेट में आ गये. इधर पुलिस गश्ती टीम द्वारा दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्रारंभिक जांचोपरांत चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घटना से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी है. मरने वालों में 19 वर्षीय पियूस कुमार और 21 वर्षीय पवन साहू शामिल है.
लातेहार:जिलेके कामता गढ़ टोरी मेंरथयात्रा को लेकर उत्सव का माहौल है.भक्त प्रभु जगन्नाथ,भाई बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना में सुबह से जुटे हुए है. प्रभु जगन्नाथशाम पांच बजे मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. रथ खींचने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा.पूरे देश में रथयात्रा का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. रथ यात्रा को लेकर लातेहार जिला के चंदवा अंतर्गत कामता गढ़ टोरी में उत्सव का माहौल है. कामता गढ़ टोरी पौराणिक मंदिर में सुबह से ही प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा के पूजन कार्य में भक्त लीन हैं. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन की जारी है.इधर, मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर भक्त पूजा अर्चना कर रहें हैं. कामता गढ़ टोरी में रथयात्रा के इतिहास की बात करें तो लगभग 200 वर्षों का पूराना इतिहास रहा है. वर्तमान में टोरी इस्टेट के राजा लाल जगधात्रीनाथ से जुड़ा हुआ है. इस ऐतिहासिक रथयात्रा की शुरुआत टोरी इस्टेट के तत्कालीन राजाओं वर्ष 1833 में गई थी.परम्पराओं की बात करें तो अन्य जगन्नाथ मंदिरों की तरह,यहां भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ पर आरूढ़ कर धूमधाम से मौसीबाड़ी ले जाया जाता है. जहां भगवान पूरे 10 दिनों तक मौसीबाड़ी में रहते हैं और आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को मुख्य मंदिर लौट आते हैं. इस उत्सव में क्षेत्र के अलावे बाहर जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और रथ को खिंचकर भगवान जगन्नाथ से खुशहाल जीवन की कामना करते हैं. आज का रथयात्रा शाम करीब पांच बजे से आरंभ होगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की व्यापक तैयारी है.
लातेहार: जिले में किसानों को उन्नत बनाने को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार कटिबद्ध हैं. इसी उद्देश्य को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. डीसी ने बताया कि यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगा. जिससे अन्नदाता समृद्ध बन सके. कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल भी मौजूद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
लातेहार:JMM सेनवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम शुक्रवार को मां उग्रतारा नगर मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां भगवती से राज्य की सुख समृद्धि की कामना की.क्षेत्र के साथ-साथ राज्य की सुख समृद्धि को लेकर कामना किये. मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बैजनाथ राम ने कहा कि राज्यसभा तक पहुंचना उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे लातेहार जिले और क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है.उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लातेहार के एक प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजकर क्षेत्र को सम्मान देने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से वे भली-भांति परिचित हैं. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे और राज्यसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे.वहीं, इससे पूर्व चंदवा इंदिरा चौक के पास जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहनाकर बैजनाथ राम काजोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दी.
लातेहार : राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम की ऐतिहासिक जीत ने लातेहार जिले को नई पहचान दिलाई है. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है.गुरुवार सुबह से ही शहर और गांवों में लोग राज्यसभा चुनाव के परिणामों पर नजर बनाए हुए थे. पूर्व मंत्री के आवास पर भी समर्थक लगातार टीवी के माध्यम से चुनावी अपडेट देखते रहे. जैसे ही बैद्यनाथ राम की जीत की खबर आई,समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. आवास के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए दीवाली जैसी खुशियां मनाई. चारों ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. लातेहारवासियों का कहना है कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित होकर जिला को गौरवान्वित किये हैं. कहा कि जिले के इतिहास में पहली बार किसी ने विधायक से मंत्री और मंत्री से राज्यसभा तक का सफर तय किया है. उनकी इस उपलब्धि की सराहना केवल समर्थक ही नहीं,बल्कि राजनीतिक विरोधी भी कर रहे हैं.लोगों का मानना है कि बैद्यनाथ राम अब राज्यसभा में न केवल लातेहार बल्कि पूरे झारखंड की आवाज बनेंगे.
लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां सदर थानाक्षेत्र के सरयू पथ में कार और बाइक के बीच आमने सामने की भीषण टक्कर होने से बाइकसवार 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई. दुर्घटना में कार और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.जानकारी के अनुसार कार संख्या JH03 AW 6472 सरयू से लातेहार आ रही थी, जबकि बाइक पर सवार दो युवक लातेहार से सरयू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खुटगड़ी गांव के पास सड़क के एक मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. इससे कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद कार में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच नजदीकी थाना को घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद दलबल के साथ थानेदार घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी.बता दें कि अहले सुबह चंदवा शहर के इंदिरा चौक में दो ट्रकों की भीषण टक्कर हुई थी. जिसमें कई लोग बाल बाल बच गए थे. हालांकि दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
लातेहार: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकारी दवाइयों के फेंके जाने की घटना पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस घटना ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये केवल दवाइयां नहीं थीं, बल्कि गरीब मरीजों के इलाज का अधिकार,जनता के टैक्स का पैसा और सरकारी जवाबदेही सड़क पर बिखरी हुई हैं,लेकिन अफसोस की बात यह है कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जनता की इस पीड़ा से ज्यादा सोशल मीडिया पर रील बनाने, कैमरे के सामने बयान देने और आलोचकों को मुकदमे व केस की धमकी देकर डराने में दिलचस्पी दिखाई देती है.जानिए झारखंड के सरकारी अस्पताल की कुव्यवस्थानेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को डालते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि आज झारखंड का गरीब मरीज सरकारी अस्पतालों में दवा के लिए भटक रहा है. कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं बेड नहीं, कहीं जांच की सुविधा नहीं, और जहां कुछ उपलब्ध है वहां दवाइयों का टोटा, लेकिन दूसरी तरफ लाखों रुपये की सरकारी दवाइयां सड़क किनारे फेंक दी जाती हैं. आखिर यह कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था है? जब जनता सवाल पूछती है,पत्रकार मुद्दा उठाते हैं, विपक्ष आवाज उठाता है या सोशल मीडिया पर लोग सरकार की विफलता बताते हैं,तब जवाब देने के बजाय केस मुकदमे की धमकी देकर लोगों को चुप कराने की नाकाम कोशिश शुरू हो जाती है. क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध है? क्या जनता अपने टैक्स के पैसे का हिसाब भी नहीं मांग सकती?क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध है?उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए आगे कहा कि रील और कैमरों से अस्पताल नहीं चलते. डायलॉगबाज़ी से मरीजों का इलाज नहीं होता. धमकी देकर सच्चाई नहीं छिपाई जा सकती. जब मरीज दवा के बिना परेशान थे, तब ये दवाइयां सड़क पर कैसे पहुंचीं? किसके संरक्षण में यह लापरवाही हुई? अब तक कितने अधिकारियों पर कार्रवाई हुई? या फिर हमेशा की तरह मामले को दबाने और सवाल पूछने वालों को डराने का खेल चलेगा?बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर कब तक गरीबों की जिंदगी,जनता के टैक्स के पैसे और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ऐसा मजाक होता रहेगा?
लातेहार :SIRको लेकर जिला मुख्यालय में सोमवार को लातेहारJMMइकाई की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने बताया किSIRके बीच अंतिम बूथ तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद समीक्षा सभा आयोजित की गई थी. इसमें कार्यकर्ताओं कोSIRको लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए. नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने,बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
लातेहार: जिले में भू-माफियायों का एक नया कारनामा उजागर हुआ है. जहां सरकारी जमीन में रातो-रात चाहरदिवारी खड़ा होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पूरा मामला जिले के मनिका अंचल क्षेत्र के सिंजो पंचायत का है. जहां डिग्री कॉलेज के पास करीब 35 डिसमिल सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है.डेढ़ करोड़ की जमीन पर कब्जाउक्त जमीन की बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसका खाता संख्या 271, प्लॉट 1825 में अनाबाद बिहार सरकार के नाम दर्ज है. आरोप है कि भू-माफियाओं ने अंचल कार्यालय की मिलीभगत से रातों-रात चाहरदीवारी कर गेट लगाकर जमीन पर कब्जा जमा लिया.स्थानीय निवासीवर्षों से कर रहे खेतीइधर, स्थानीय निवासी वृंदा देवी ने बताया कि वह वर्षों से इस जमीन पर खेती करती आ रही है, लेकिन कुछ माह पूर्व ईश्वरी प्रसाद, रमेश पासवान सहित अन्य लोगों ने जबरन जमीन पर कब्जा जमा लिया और उनके घर पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया. शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.दोषियों पर कार्रवाई की मांगयुवा कांग्रेस के जिला महासचिव मिथिलेश पासवान ने कहा कि क्षेत्र में भू-माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और वे लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा जमा रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. वहीं, एसडीएम अजय कुमार रजक ने जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया है.
लातेहार : इस वक्त की बड़ी खबर लातेहार से है जहां जिले में सरहुल पर्व उत्सव के बीच दो अलग अलग सड़क हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 13 लोग घायल हो गये. पूरी घटना जिले के चंदवा और बालूमाथ थाना क्षेत्र की है.पहली घटना चंदवा केCMMपथ पर गुरीटांड़ अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज की है जहां पिकअप वैन और ऑटो के बीच भीषण टक्कर होने से1व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं10लोग घायल हो गये. घायलों में3अबोध बालक के साथ6महिलायें हैं. इधर घटना के बाद स्थल पर चीखपुकार मचा रहा. जहां स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के सहयोग से राहत बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है. सभी घायलों का प्रारंभिक उपचार जारी है.वहीं दूसरी घटना बालूमाथ के हेरहंज पथ पर बरवाटोली के समीप की है जहां दो बाइक के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी की प्रारंभिक उपचार जारी है. इधर दोनों घटनाओं पर पुलिस तफ्तीश आरंभ कर दी है.
लातेहार: जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडक्षेत्रों में हर्षौल्लास और उत्साह के साथ ईद मनाया जा रहा है. सुबह करीब नौ बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की और देश में अमन शांति की कामना की. इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी.इधर, शहर के अम्बा कोठी में स्थित मस्जिद से नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद पर्व को लेकर आज के दिन क्या कुछ विशेष किया जाता है इसकी जानकारी साझा की. वहीं, ईद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी चौक चौराहों समेत विभिन्न मस्जिदों के आस-पास विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है.इस मौके पर अम्बा कोठी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों के आस-पास एसडीएम अजय कुमार रजक, एसडीपीओ अरविंद कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया और मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. दंडाधिकारी सह सदर बीडीओ ने कहा कि ईद और सरहुल को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराई गई है. सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.