Hindi News / नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने मां उग्रतारा नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना,समर्थकों...

लातेहार : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम ने मां उग्रतारा नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना,समर्थकों में उत्साह

Edited By:  |
latehar latehar

लातेहार:JMM सेनवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम शुक्रवार को मां उग्रतारा नगर मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां भगवती से राज्य की सुख समृद्धि की कामना की.क्षेत्र के साथ-साथ राज्य की सुख समृद्धि को लेकर कामना किये. मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बैजनाथ राम ने कहा कि राज्यसभा तक पहुंचना उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे लातेहार जिले और क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है.

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लातेहार के एक प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजकर क्षेत्र को सम्मान देने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से वे भली-भांति परिचित हैं. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे और राज्यसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे.

वहीं, इससे पूर्व चंदवा इंदिरा चौक के पास जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल माला पहनाकर बैजनाथ राम काजोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दी.