Hindi News / लातेहार में बीजेपी का प्रदर्शन,दीपक प्रकाश के नेतृत्व में डीसी ऑफिस घेराव

JPSC-JSSC में कथित घोटाला : लातेहार में बीजेपी का प्रदर्शन,दीपक प्रकाश के नेतृत्व में डीसी ऑफिस घेराव

Edited By:  |
JPSC-JSSC mein kathit ghotala JPSC-JSSC mein kathit ghotala

लातेहार:जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति में कथित घोटाला और आंदोलनरत छात्रों के साथ सरकार की बर्बरता और फर्जी मुकदमा के विरोध में लातेहार बीजेपी ने प्रदर्शन किया. पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस का घेराव किया.जहां हेमंत सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जबरन गेट पार करने पर अड़े कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी हो गई.

पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि झारखंड के गरीब किसान व मजदूर के बेटा व बेटी अपनी प्रतिभा से परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए अथक रहे, लेकिन सरकार के भ्रष्ट तंत्र ने युवाओं के मेहनत पर पानी फेर दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार CID जांच कर दोषियों को चिन्हित करने में जुटी है, लेकिन भ्रष्टाचार सरकार के जड़ में बैठा है. जिसे सिर्फ CBI ही उद्भेदन कर सकती है. इसी मांग को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालय में बीजेपी द्वारा आंदोलन किया जा रहा है,ताकि राज्य के युवाओं को न्याय मिल सके.